{"_id":"699044f9d707f77f450671c0","slug":"ind-vs-pak-india-dominant-t20-world-cup-record-vs-pakistan-eight-games-eight-stories-7-indian-match-winners-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: T20 विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत का धांसू रिकॉर्ड, नौ मैच...नौ कहानी; भारतीय खिलाड़ी रहे अव्वल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs PAK: T20 विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत का धांसू रिकॉर्ड, नौ मैच...नौ कहानी; भारतीय खिलाड़ी रहे अव्वल
Mon, 16 Feb 2026 01:21 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:21 AM IST
सार
टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच नौ भिड़ंत में आठ बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। आइए जानते हैं कि टी20 विश्व कप में जब दोनों टीमें भिड़ी हैं तो क्या हुआ है और कौन प्लेयर ऑफ द मैच रहा है...
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस मैच का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार था, वह मैच खत्म हो चुका है और वह भी एकतरफा अंदाज में। टी20 विश्वकप 2026 के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। तमाम विवाद, ड्रामा के बाद आखिरकार यह मैच संभव हो पाया, लेकिन पाकिस्तान को भारत ने आईना दिखा दिया।
भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला
- फोटो : ANI
टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच नौ भिड़ंत में आठ बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था। आइए जानते हैं कि टी20 विश्व कप में जब दोनों टीमें भिड़ी हैं तो क्या हुआ है और कौन प्लेयर ऑफ द मैच रहा है...
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC
1. 2007 टी20 विश्व कप
ग्रुप स्टेज: भारत ने पाकिस्तान को बॉल आउट में हराया
प्लेयर ऑफ द मैच : रॉबिन उथप्पा
2007 में पहला टी-20 विश्व कप खेला गया था। पहले ही विश्व कप के ग्रुप स्टेज के 10वें मैच में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। तब पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बैटिंग की और रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए थे।
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन ही बना सकी थी। मिस्बाह उल हक ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे। उस वक्त सुपर ओवर नहीं होता था, बल्कि उसकी जगह बॉल आउट खेले जाते थे। जिसमें दोनों टीमों की ओर से एक-एक करके पांच बार गेंदबाजों को विकेट पर हिट करना था।
भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह ने विकेट पर हिट किया और वे सफल रहे। जबकि पाकिस्तान की ओर से उमर गुल, यासिर अराफात और शाहिद अफरीदी मिस कर गए और भारत ने यह मैच जीत लिया।

2. 2007 टी20 विश्व कप
फाइनल : पाकिस्तान को पांच रन से हराकर भारत बना चैंपियन
प्लेयर ऑफ द मैच : इरफान पठान
ग्रुप स्टेज के बाद फाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। गौतम गंभीर के 54 बॉल पर 75 रन और रोहित शर्मा के 16 बॉल पर 30* रन की बदौलत भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर कुल 157 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज धाराशाई हो गए। रुद्र प्रताप सिंह, इरफान पठान और जोगिंदर शर्मा के आगे पाकिस्तान टीम की एक न चली। 141 रन तक पाक टीम ने नौ विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, मिस्बाह उल हक तब भी क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी।
धोनी ने चाल चलते हुए बॉल जोगिंदर शर्मा के हाथों में दिया। ओवर की दूसरी बॉल पर मिस्बाह ने छक्का लगाया। तीसरी बॉल पर उन्होंने फाइन लेग पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, पर बॉल में स्पीड कम होने के कारण बॉल बाउंड्री लाइन क्रॉस नहीं कर पाई और श्रीसंत के हाथों में चली गई। भारत ने यह मैच पांच रन से जीता।

3. 2012 टी20 विश्व कप
सुपर 8 : भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच : विराट कोहली
भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान भी कहां चुप रहने वाला था। पाक टीम इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में चैंपियन बनी। इसमें भारत से उसका सामना नहीं हुआ। वहीं, 2010 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें नहीं भिड़ीं। 2012 में भारत और पाकिस्तान का सुपर-8 राउंड में मुकाबला हुआ। पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ऑलआउट हो गई।
जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य 17वें ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली 61 बॉल पर 78 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वीरेंद्र सहवाग ने 29 रन और युवराज सिंह ने 19 रन की नाबाद पारी खेली।