फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया का यह खिलाड़ी हुआ आगबबूला, बोला- अब पाक के साथ हो आर-पार की लड़ाई 

Thu, 21 Feb 2019 09:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Feb 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
yuzvendra chahal says Need to take strong action against terrorists
टीम इंडिया, पुलवामा हमला

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि पुलवामा जैसे आतंकी हमलों को खत्म करने के लिए देश को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आइए जानते हैं चहल ने और क्या कहा?

yuzvendra chahal says Need to take strong action against terrorists
युजवेंद्र चहल

हो आर-पार की लड़ाई
चहल ने कहा, 'इसे एक बार में ही खत्म कर देना चाहिए। हम इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते। हर तीन महीने में सुनने को मिलता है कि हमारे जवानों ने आतंकी हमले में जान गंवा दी। हम चीजों के होने का इंतजार नहीं कर सकते। हमें चीजें करनी होंगी और हमें आमने-सामने इसका जवाब देना होगा, फिर चाहे इसका मतलब आर-पार की लड़ाई (जंग के मैदान में) क्यों ना हो।' 
 

yuzvendra chahal says Need to take strong action against terrorists
india vs pakistan

विश्व कप में खेलने न खेलने का फैसला बोर्ड का
भारत को विश्व कप के दौरान 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान से खेलना है और 28 साल के इस लेग स्पिनर ने कहा कि यह फैसला बीसीसीआई को करना है भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का बहिष्कार करना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा 'पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच खेलने का फैसला बीसीसीआई और सरकार द्वारा लिया जाना चाहिए। एक या दो खिलाड़ी फैसला नहीं कर सकते लेकिन मुझे लगता है कि समय आ गया है और हमें आतंक के सरगनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
yuzvendra chahal says Need to take strong action against terrorists
रविशंकर प्रसाद - फोटो : file photo

पाक से न खेलने की मांग जायज  
केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जो लोग विश्व कप क्रिकेट में पाक के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं वह कुछ हद तक 'औचित्यपूर्ण' है। उन्होंने कहा 'मैं यह कहने के अलावा (क्रिकेट मामलों पर) कोई अन्य टिप्पणी नहीं कर सकता कि जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं उनका कुछ औचित्य है। आप देख सकते हैं कि कई फिल्में और संगीत सम्मेलन रद हो गए हैं। चीजें सामान्य नहीं हैं। अगर चीजें सामान्य नहीं रहती हैं तो झप्पियां-पप्पियां का मामला रहेगा।' 

विज्ञापन
yuzvendra chahal says Need to take strong action against terrorists
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद एक बार फिर से भाजपा ने कांग्रेस को घेरा - फोटो : ANI

प्रसाद हालांकि सीधे तौर पर मैच का बहिष्कार करने की अपील से बचते रहे और कहा कि बीसीसीआई और आईसीसी का काम है कि वह स्थिति का आकलन करके उसके अनुसार फैसला करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed