फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Women vs Australia A Women 1st unofficial ODI match highlights scorecard key moments

अनाधिकारिक वनडे: भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया-ए को चार विकेट से हराया, तेजल-अनुष्का के बीच शतकीय साझेदारी

Sun, 20 Sep 2026 09:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Sep 2026 09:07 PM IST
सार

तेजल हसबनिस और अनुष्का शर्मा ने आक्रामक अर्धशतक जबकि निकी प्रसाद के हरफनमौला खेल की बदौलत भारत ए ने रविवार को यहां खेले गए पहले महिला वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को चार विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन
India A Women vs Australia A Women 1st unofficial ODI match highlights scorecard key moments
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला-ए के खिलाफ अनाधिकारिक वनडे सीरीज के पहले मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। वनडे सीरीज के शेष दो मुकाबले 23 और 25 सितंबर को खेले जाने हैं, जिसके बाद 29 सितंबर से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.3 ओवरों में 235 रन पर सिमट गई। रेचल ट्रेनामन और कप्तान ताहलिया विल्सन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। रेचल 36 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ताहलिया ने 8 चौकों के साथ 48 रन बनाए। इस टीम ने 87 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के गंवा दिए थे। यहां से चार्ली नॉट (39) ने केटी मैक (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 149 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। आलम ये रहा कि 174 के स्कोर तक छह विकेट गिर गए।

टेस फ्लिंटॉफ (22) ने सियाना जिंजर (15) के साथ सातवें विकेट के लिए 27 रन और मिली इलिंगवर्थ (17) ने फ्रैंकी निक्लिन (नाबाद 2) के साथ 10वें विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जैसे-तैसे 235 के स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय खेमे से वैष्णवी शर्मा और निकी प्रसाद को तीन-तीन विकेट हाथ लगे, जबकि अमनदीप कौर ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजल-अनुष्का ने भारत ए को संभाला
इसके जवाब में भारत की महिला-ए टीम ने 41.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ए ने छह विकेट पर 239 रन बनाकर मैच जीता। मेजबान टीम ने 46 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तेजल हसबनीस ने अनुष्का शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 172 के स्कोर तक पहुंचा दिया। अनुष्का 61 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 55 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद निकी प्रसाद ने तेजल के साथ 23 रन और सायली सतघारे (25) के साथ 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। तेजल 82 गेंदों में 6 छक्कों और 5 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि निकी ने 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 32 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई खेमे से टेस फ्लिंटॉफ और फ्रैंकी निक्लिन ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed