फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी लीग में लंबे-लंबे छक्के जड़ते हुए नजर आएंगे युसूफ पठान

Wed, 21 Feb 2018 09:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Yusuf Pathan soon feature in the Dhaka Premier League
युसूफ पठान

अनुभवी ऑलराउंडर युसूफ पठान जल्द ही विदेशी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। बड़ौदा टीम द्वारा बाहर किए जाने के बाद पठान ने बांग्लादेश की ढाका प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया है। 35 वर्षीय ऑलराउंडर DPL में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे।

Yusuf Pathan soon feature in the Dhaka Premier League
युसूफ पठान

युसूफ पठान को विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा ने मौका दिया था, लेकिन इसमें अनुभवी क्रिकेटर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 6 मैचों में केवल 79 रन बनाए। हालांकि, बड़ौदा का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा और उसने 6 लीग मैचों में से पांच में जीत दर्ज की। अब गुरुवार को बड़ौदा का क्वार्टरफाइनल में सौराष्ट्र से मुकाबला होगा।

Yusuf Pathan soon feature in the Dhaka Premier League
युसूफ पठान

पठान के पहले ही DPL में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अचानक उन्हें बड़ौदा ने बुला लिया। उल्लेखनीय है कि वह 30 संभावितों की लिस्ट में भी शामिल नहीं थे, लेकिन फिर उनका चयन अंतिम 15 में कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yusuf Pathan soon feature in the Dhaka Premier League
युसूफ पठान

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन को अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ अजीब रवैये के कारण आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। अब टूर्नामेंट में युसूफ के खराब प्रदर्शन को देखने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर करने का मजबूत कारण बताया है।

विज्ञापन
Yusuf Pathan soon feature in the Dhaka Premier League
यूसुफ पठान

पता हो कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को आसानी से अन्य देशों की टी20 लीग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देता, लेकिन बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों को हिस्सा लेने की इजाजत दी है। इसमें युसूफ पठान का नाम शामिल है। इससे पहले परवेज रसूल, उन्मुक्त चंद और मनोज तिवारी भी पहले खेलते हुए दिखे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed