टेस्ट क्रिकेट में इस समय लेग स्पिनर यासिर शाह की चर्चा हर ओर है हो भी क्यों न इस गेंदबाज ने सफलता का 123 साल पुराना रिकॉर्ड बदल दिया है। यासिर ने लॉर्ड्स में गजब का खेल दिखाते हुए अपनी पाक टीम को 20 साल बाद इस मैदान पर जीत का स्वाद चखाया है।
यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड
लेग स्पिनर यासिर शाह की कमाल की फिरकी के दम पर पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में चौथी बार किसी टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। इस तरह से इस मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जीत-हार का अंतर बराबर यानी 4-4 का हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां इंग्लैंड को 15 बार हरा चुकी है जबकि सिर्फ 7 बार हार मिली है। 1996 के बाद पाक को पहली बार लॉर्ड्स में जीत मिली जबकि इसके बाद 4 मैच खेले और 3 में हार मिली।
यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड
दो साल पहले 28 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले यासिर शाह ने लॉर्ड्स में करीब 123 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। यासिर ने अपने करियर के शुरुआती 13 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बना था 1880-1890 के कालखंड में जब एक तेज गेंदबाज ने यह रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कायम रहा था।
यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड
यासिर शाह ने शुरुआती 13 टेस्ट मैचों में 86 विकेट लेने का कारनामा किया है जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड
पाकिस्तानी फिरकी गेंदबाज यासिर से पहले ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चार्ली टर्नर ने 1880-90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करते हुए शुरुआती 13 टेस्ट मैचों में 81 विकेट झटकने का कीर्तिमान रचा था जो आज तक कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ सका था। उन्होंने यह रिकॉर्ड 1887 से लेकर 1893 के बीच में बनाया था। दिलचस्प यह है कि उनका टेस्ट करियर 17 मैचों का ही रहा जिसमें 101 विकेट निकाल लिए थे।