फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shree Charani Sets New Record in ICC Women’s T20I Bowling Rankings with 817 Rating Points

आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग: 817 रेटिंग अंक के साथ श्री चरणी ने बनाया नया रिकॉर्ड, मेगन शट का रिकॉर्ड टूटा

Tue, 29 Sep 2026 10:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 29 Sep 2026 10:29 PM IST
सार

श्री चरणी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 817 रेटिंग अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के 806 अंक के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Shree Charani Sets New Record in ICC Women’s T20I Bowling Rankings with 817 Rating Points
श्री चरणी - फोटो : IANS

विस्तार

भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में नया इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद चरणी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 817 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही वह महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाली गेंदबाज बन गई हैं। चरणी पहले से ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज हैं। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज मेगन शट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शट ने नवंबर 2018 में 806 रेटिंग अंक हासिल किए थे, जो अब तक महिला टी20 गेंदबाजी में सबसे ज्यादा थे।
विज्ञापन

एशियन गेम्स में भी चरणी का शानदार प्रदर्शन
  • श्री चरणी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्वर्ण पदक जीतने की मुहिम में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जापान के खिलाफ मुकाबले में 10 रन देकर चार विकेट लेकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में मदद की।
  • फाइनल में भी चरणी ने प्रभावी गेंदबाजी की। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 13 रन देकर दो विकेट लिए। भारत ने इस मुकाबले को 147 रन से जीतकर लगातार अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।
  • इससे पहले एशिया कप 2026 में भी चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 12 विकेट हासिल किए और भारत को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर
एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ छह रन देकर तीन विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 754 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 723 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

स्मृति मंधाना की टॉप-5 में वापसी
एशियन गेम्स फाइनल में 79 रन की शानदार पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना ने भी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार किया है। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-5 में वापसी कर ली है। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में हालांकि मंधाना का दबदबा बरकरार है। वह 790 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं।

हेली मैथ्यूज को वनडे रैंकिंग में बड़ा फायदा
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच हरारे में खेली जा रही वनडे सीरीज का भी रैंकिंग पर असर पड़ा है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज ने सीरीज के पहले मैच में 182 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद वह तीन पायदान ऊपर चढ़कर 711 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी साथी रियलीना ग्रिमंड 34 पायदान की छलांग लगाकर 270 प्वाइंट्स के साथ संयुक्त रूप से 102वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

जिम्बाब्वे की खिलाड़ियों को भी फायदा
जिम्बाब्वे की न्याशा ग्वांजुरा ने दूसरे वनडे में 18 रन बनाने के साथ चार विकेट लिए। इसके बाद वह वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 52 पायदान ऊपर चढ़कर 156वें स्थान पर पहुंच गईं। वहीं, जिम्बाब्वे की बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा ने सीरीज के दो मैचों में 86 और 38 रन बनाए। इसका उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला और वह 16 पायदान ऊपर चढ़कर 492 प्वाइंट्स के साथ 40वें स्थान पर पहुंच गईं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। फ्रांसिस्का चिपारे 26 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 123वें स्थान पर पहुंच गईं। वेस्टइंडीज की अश्विनी मुनिसार 23 पायदान की छलांग के साथ संयुक्त रूप से 84वें स्थान पर पहुंचीं, जबकि एलीन आठ पायदान ऊपर चढ़कर 58वें स्थान पर आ गई हैं।

ऑलराउंडर और वनडे रैंकिंग में ये खिलाड़ी शीर्ष पर
ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर 497 प्वाइंट्स के साथ वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। हेली मैथ्यूज 502 प्वाइंट्स के साथ टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 हैं। वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग 753 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना 790 प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed