फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Under-19 vs AUS Under-19, 1st Youth Test at Rajkot, AUS-U19 in IND, Scorecard and match results

भारत अंडर-19 से हारा ऑस्ट्रेलिया: लक्ष्य का दोहरा शतक और यशवर्धन की घातक गेंदबाजी, पारी और 48 रन से मिली जीत

Tue, 29 Sep 2026 10:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 29 Sep 2026 10:44 PM IST
सार

भारत अंडर-19 ने लक्ष्य रायचंदानी के 240 रन और यशवर्धन चौहान के छह विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पारी और 48 रन से हरा दिया। भारत ने दो मैचों की युवा टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
IND Under-19 vs AUS Under-19, 1st Youth Test at Rajkot, AUS-U19 in IND, Scorecard and match results
लक्ष्य रायचंदानी - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत अंडर-19 ने पहले यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पारी और 48 रन से करारी शिकस्त दी। राजकोट में खेले गए मुकाबले में यशवर्धन चौहान ने छह विकेट और ईशान ओम ने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इससे पहले लक्ष्य रायचंदानी की 240 रन की शानदार पारी ने भारत की जीत की नींव रख दी थी। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को यूथ वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था।
विज्ञापन

पहली पारी में भारत ने बनाया विशाल स्कोर
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य रायचंदानी के दोहरे शतक की बदौलत 494 रन बनाए। रायचंदानी ने 281 गेंदों पर 240 रन की मैराथन पारी खेली, जिसमें 24 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा यशवर्धन चौहान ने 54 और मोहित उलवा ने 92 रन की अहम पारियां खेलीं। चौहान ने रायचंदानी के साथ 124 रन की साझेदारी की, जबकि उलवा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर आक्रामक अंदाज में प्रहार करते हुए 84 गेंदों पर 92 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे। भारत ने पहली पारी में 277 रन की बड़ी बढ़त हासिल की, जिससे ऑस्ट्रेलिया पर दबाव काफी बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौहान और ईशान के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 217 रन पर सिमट गई। यशवर्धन चौहान ने 6 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजी की अगुआई की। उन्होंने ब्लेक कैटल को भी आउट किया, जिन्होंने 123 रन की शानदार पारी खेली। कैटल ने 114 गेंदों पर शतक पूरा किया और अपनी पारी में 16 चौके और चार छक्के लगाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ बल्लेबाजों को परेशान किया।
विज्ञापन

दूसरी पारी में भी नहीं बदली तस्वीर
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 229 रन बनाए और पूरी टीम 59.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। यहां भी चौहान ने 6/75 और ईशान ओम ने 4/62 के आंकड़े के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लेक कैटल ने एक बार फिर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। इस तरह भारत ने मुकाबला पारी और 48 रन से अपने नाम कर लिया।

पांच अक्तूबर से दूसरा यूथ टेस्ट
दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी यूथ टेस्ट भी राजकोट में खेला जाएगा। यह मुकाबला पांच अक्तूबर से आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed