महिला टी-20 विश्व कप के पहला सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। सिडनी में बारिश ने ऐसा कहर ढाया कि बिना टॉस हुए ही मैच रद्द हो गया। लीग मैच में जीत से मिले अंकों के आधार पर भारतीय टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। मैच के रद्द होने के कारण इंग्लैंड की टीम की कप्तान हीथर नाइट काफी निराश नजर आईं।
2 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
हीथर नाइट ने इस दुर्भाग्यपूर्ण मैच के बारे में कहा कि बड़ी निराशा होती है कि आपका सफर वर्ल्ड कप से इस तरह समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि सच पूछो तो हम इस तरह से टी-20 विश्व कप का अंत नहीं चाहते थे, लेकिन आप कुछ कर भी नहीं सकते। बेहतर होता कि सेमीफाइनल के लिए एक रिजर्व डे होता। नाइट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवाना हमें भारी पड़ गया। हम फाइनल में पहुंच सकते थे, इसकी उम्मीद हमें थी।
3 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि इंग्लैंड इस टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ा था, लेकिन उसे हार मिली थी। हीथर ने आगे कहा कि मौसम ने सारा खेल खराब कर दिया। हम सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन निराशा हाथ लगी। उन्होंने अपनी टीम की खिलाड़ियों के बारे में कहा कि सारा ग्लेन और सोफी एकलेस्टोन ने शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए वो थोड़ी निराश हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छे तरीके से नहीं हुई, लेकिन हमने बाद में बेहतरीन खेल दिखाया।
4 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी के नियम के मुताबिक किसी भी टी-20 मुकाबले का परिणाम निकलने के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है, लेकिन पहले सेमीफाइनल में बारिश थमी नहीं। इसकी वजह से टॉस तक नहीं हो पाया और मुकाबला रद्द हो गया। ऐसे में नियम यह कहता है कि जिस टीम के पास बेहतर नेट रन रेट और ज्यादा पॉइंट हो, वह फाइनल में पहुंच जाएगा। इस नियम के आधार पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई।
इस नियम के अनुसार पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत