फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल देव बोले- इस शख्स की तरह विराट कोहली भी हैं हमारे हीरो

Wed, 15 Nov 2017 10:55 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 15 Nov 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
World Cup winning skipper Kapil Dev said that Much like Dalmiya, Kohli is also our hero
विराट कोहली - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और पहले वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तुलना पूर्व बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से की है। कपिल देव ने विराट को मैदान के अंदर और बाहर का नायक बताया। उन्होंने कहा, 'हम कोहली की तरफ देखते हैं। वो ठीक वैसे ही नायक हैं जैसे (मैदान से बाहर) डालमिया थे। वो चीजें बदल सकते हैं और उन्होंने फिटनेस के मामले में ऐसा काम किया, जिस पर हम सभी को गर्व है।' 


 

World Cup winning skipper Kapil Dev said that Much like Dalmiya, Kohli is also our hero
क्रिकेटर कपिल देव

58 वर्षीय कपिल देव ने कहा, 'प्रत्येक कप्तान कुछ नया करता और विराट फिटनेस को नए स्तर पर ले गये हैं। हम क्रिकेटर होने के नाते कह सकते हैं कि वो अच्छा कार्य करते रहें। उनके पास खुद पर भरोसा करने की योग्यता है। वो सर्वश्रेष्ठ हासिल कर सकते हैं।' 
 

World Cup winning skipper Kapil Dev said that Much like Dalmiya, Kohli is also our hero
kapil dev

कपिल देव पहले जगमोहन डालमिया वार्षिक सम्मेलन में श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला के साथ लेक्चर दे रहे थे। इस कार्यक्रम में भारत और श्रीलंका की टीमों के पूर्व कप्तान ने भी हिस्सा लिया। कपिल ने कहा, 'हमारे पास दो तरह के नायक हैं। एक मैदान के अंदर और दूसरे मैदान के बाहर। यदि आज क्रिकेटर सुखी हैं तो यह डालमिया के कारण संभव हो पाया। उनके बिना हमें संघर्ष करना पड़ता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup winning skipper Kapil Dev said that Much like Dalmiya, Kohli is also our hero
जगमोहन डालमिया - फोटो : cricket country

कपिल ने पिछले 50 वर्षों में डालिमया को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रशासक करार देते हुए कहा, 'पहले हम कहा करते थे कि क्या हमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसा वेतन मिलेगा। अब यह सब कुछ बदल गया है और वे कह रहे हैं कि क्या हमें भारत जैसा वेतन मिल सकता है। यह बदलाव डालमिया के कारण आया।' डालमिया ने 1987 और 1996 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। 20 सितंबर 2015 को उनका निधन हो गया।
 

विज्ञापन
World Cup winning skipper Kapil Dev said that Much like Dalmiya, Kohli is also our hero
कपिल देव

कपिल ने कहा कि इस पूर्व अध्यक्ष को बहुत जल्द समझ में आ गया था कि एक क्रिकेटर का करियर आठ से दस साल तक ही होता है।  उन्होंने कहा, 'आपके पास पैसा होना जरूरी है और डालमिया इसे समझते थे। सचिन तेंदुलकर की तरह हर किसी को 15 से 20 साल तक खेलने का मौका नहीं मिलता और आप आठ से दस साल तक अपने चरम पर रहते हो। उन्होंने सुनिश्चित किया कि इस करियर के दौरान आपकी जिंदगी बन जाएगी। इसका श्रेय मेरे नायक को जाता है।' कपिल ने कहा, 'वह कुशल वक्ता नहीं थे लेकिन सभी को साथ लाने में उनकी भूमिका अहम रही। वह सच्चे नेतृत्वकर्ता थे। वह हमारे देश के प्रत्येक क्रिकेटर के नायक हैं। हम आज जो कुछ हैं वह इस व्यक्ति की वजह से हैं।' सुमतिपाला ने उस समय डालमिया के समर्थन को याद किया जब 1995 में मुथैया मुरलीधरन पर चकिंग का आरोप लगा था।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed