फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज का है आज 46 वां जन्मदिन, क्रिकेट जगत ने दी बधाई 

Tue, 14 Nov 2017 05:42 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 14 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
adam gilchrist turns 46 years, birthday boy wishes from across world 
ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एडम ‌‌गिलक्रिस्ट को फटाफट रन बनाने में महारथ हासिल थी। कैसी भी गेंद को बाउंड्री पर पहुंचा देना जैसा इनका शौक था। वन डे में मैथ्यू हेडन के साथ जब गिलक्रिस्ट उतरते थे तो गेंदबाज और विरोधी कप्तान अपनी रणनीति पर काफी काम करते थे। इसके बाद भी गेंद सीमा रेखा के पास पहुंच जाती थी। 


 
adam gilchrist turns 46 years, birthday boy wishes from across world 
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
गिलक्रिस्ट का जन्म 14 नवंबर, 1971 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। उनका क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा। दुनिया की सभी टीम के खिलाफ गिली ने बेखौफ बल्लेबाजी की। रिकी पोंटिंग की गोल्डन ऑस्ट्रेलियन टीम का गिली अहम हिस्सा रहे। विश्व कप 2007 में फाइनल में गिली ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार 149 रनों की यादगार पारी खेली थी। 
 
adam gilchrist turns 46 years, birthday boy wishes from across world 
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
टेस्ट या वन डे या फिर टी-20 हो, क्रिकेट के सभी फार्मेट में गिली का बल्ला एक समान लय में गेंदबाजों की कुटाई करता था। वह विश्व के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार थे। ऑस्ट्रेलिया की काफी सारी जीत में गिली ने अहम योगदान दिया था। बल्लेबाजी के साथ शानदार विकेटकीपिंग करने वाले गिली अपने दौर में दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपर थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
adam gilchrist turns 46 years, birthday boy wishes from across world 
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
गिली ने 1996 में वन डे में कदम रखा। कुल 287 वन डे में 9619 रन बनाए। वन डे में 16 शतक तथा 55 अर्धशतक इनके नाम दर्ज है। सर्वाधिक स्कोर 172 है। टेस्ट में 1999 में प्रवेश किया।  96 टेस्ट खेलते हुए 5570 रन बनाए। जिसमें 17 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। सर्वाधिक स्कोर 204 रन है।
विज्ञापन
adam gilchrist turns 46 years, birthday boy wishes from across world 
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : ESPN
विकेटकीपर के रूप पूरे करियर में 504 मैच खेले और उसमें 823 कैच तथा 92 स्‍टंप्स सहित 915 शिकार किए। एडम गिल‌क्रिस्ट को उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से बधाई मिली हैं। साथियों और क्रिकेट प्रेमी दर्शकों ने उन्हें याद किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed