{"_id":"5d06b4be8ebc3e431f38b843","slug":"world-cup-points-table-after-india-defeated-pakistan-in-22nd-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को लगातार 7वीं बार हराकर भारत ने अंक तालिका में किया उलटफेर, हुआ बड़ा फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान को लगातार 7वीं बार हराकर भारत ने अंक तालिका में किया उलटफेर, हुआ बड़ा फायदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार को एक बार फिर से टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया। अहम मुकाबले में 89 रनों के विशाल अंतर से हराकर भारत ने वर्ल्ड कप इतिहास में 7वीं बार जीत दर्ज की।
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में बड़ी बढ़त बना ली है।
इस जबरदस्त मुकाबले के बाद आईए नजर डालते हैं वर्ल्ड कप के अंक तालिका पर और जानते हैं कौन सी टीम किस स्थान पर है।
2 of 7
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका में पहले स्थान पर फिलहाल आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूद है। उसने खेले गए 5 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है वहीं उसे एक मैच में भारत के हाथों हार मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 अंकों और +0.812 की रन रेट के साथ टॉप पर काबीज है।
3 of 7
न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
दूसरे स्थान पर केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने पकड़ बनाई हुई है। कीवी टीम 4 मुकाबले खेलने के बाद तीन जीत और एक मैच के रद्द होने के बाद अभी 7 अंकों और +2.163 की रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : social media
पाकिस्तान को हराने के बाद भारत ने एक स्थान की बढ़त बनाते हुए तीसरे स्थान पर वापसी कर ली है। विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसने 3 में जीत दर्ज की है और न्यूजीलैंड के साथ एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। इस हिसाब से टीम इंडिया 7 अंकों और +1.029 के शानदार रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
5 of 7
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : pti
वहीं इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड 4 मैच खेलकर 3 जीत और एक हार के बाद +1.557 के रन रेट और 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।