{"_id":"5d1843568ebc3e3ccb2566ad","slug":"world-cup-2019-weakness-and-strength-of-ms-dhoni-virat-jasprit-and-rohit-sharma-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: ये 5 जांबाज वसूलेंगे अंग्रेजों से दोगुना लगान, जानिए इनकी ताकत और कमजोरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: ये 5 जांबाज वसूलेंगे अंग्रेजों से दोगुना लगान, जानिए इनकी ताकत और कमजोरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 30 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली-एम एस धोनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप में टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अपने अपने अजेय अभियान को बरकरार रखने उतर चुकी है। टूर्नामेंट में अपनी छठवी जीत दर्ज करते ही भारतीय टीम अंतिम चार में जगह कब्जा कर लेगी और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी टीम बनेगी। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में जिन खिलाड़ियों पर टीम को विजयी बनाने का दारोमदार होगा, क्याहै उनकी मजबूती और कमजोरी और कैसा रहा है उनका अबतक विश्व कप में प्रदर्शन।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से रन भी निकल रहे हैं। अब तक वह विश्व में लगातार रिकॉर्ड चार अर्धशतक लगा चुके हैं। क्रीज पर जमकर खेल भी रहे हैं, लेकिन विराट अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े रन में नहीं तब्दील कर पा रहे हैं। विराट जैसे खिलाड़ी के बल्ले से अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं निकला है। विराट का प्रदर्शन ठीक है, लेकिन वह अभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
रोहित शर्मा विश्व कप में बेहतरीन लय में अभी तक नजर आए हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया हैं, लेकिन पारी की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा पिछले दो मैचों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। रोहित अहम मौकों पर अपना विकेट गंवा दे रहे हैं। जब विपक्षी टीम पर दबाव बनना शुरू होता है तो उसी वक्त रोहित गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एम एस धोनी
- फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
एमएस धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका अनुभव टीम को हर वक्त काम आता है। धोनी नंबर चार से लेकर सात तक कहीं भी बैटिंग कर सकते हैं। खासकर ऐसे मौके पर धोनी अपने रंग में नजर आते हैं, जब टीम मंझधार में फंसी होती है। लगातार गिरते विकटों पर धोनी एक छोर को संभाल कर मजबूती से टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाते हैं। धोनी स्पिनर्स के खिलाफ कमजोर नजर आते हैं। उनका स्ट्राइक रेट स्पिन के खिलाफ बेहद लचर है।
विज्ञापन
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : Amar Ujala-रोहित झा
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की आक्रमण की धुरी हैं। नई गेंद के साथ-साथ वह पुरानी गेंद से भी विकेट लेने में कामयाब दिख रहे हैं। बुमराह डेथ ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल हो रहे हैं। बुमराह की कमजोरी खोजने से नहीं मिल रही, शायद यही कारण है कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ कामयाब नहीं हो पा रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।