{"_id":"5d1602458ebc3e3ca953e106","slug":"world-cup-2019-ind-vs-eng-world-cup-head-to-head-stats-and-match-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या कहता है विश्व कप में भारत-इंग्लैंड का इतिहास, किसने जीते ज्यादा मैच, किसका पलड़ा भारी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या कहता है विश्व कप में भारत-इंग्लैंड का इतिहास, किसने जीते ज्यादा मैच, किसका पलड़ा भारी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 30 Jun 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 का 38वां मुकाबला रविवार को भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। दूसरी ओर मेजबान की हालत नाजुक हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद सेमीफाइनल की राह इंग्लिश टीम के लिए मुश्किलों से भर गई हैं।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए मुकाबला न सिर्फ उसकी प्रतिष्ठा का सवाल है, बल्कि उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें भी भारत के खिलाफ जीत के बाद ही बरकार रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि कितनी बार भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप में आमने-सामने हुई हैं और किसका पलड़ा भारी रहा है।
2 of 8
सुनील गावस्कर
विश्व कप में भारत और इंग्लैंड की प्रतिद्वंद्विता 1975 में पहले क्रिकेट विश्व कप से शुरू हुई, जब 7 जून 1975 को दोनों टीमें आमने-सामने आईं। लॉर्ड्स में खेलते हुए, इंग्लिश टीम ने भारतीय टीम को मात दी और 201 रन की एक बड़ी जीत हासिल की। डीएल एमिस ने उस मैच में 137 रनों की पारी खेली और सीएम ओल्ड ने 30 गेंदों पर 51 रन बनाए। भारत के सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों पर केवल 36 रन बनाए थे, जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
3 of 8
संदीप पाटील(फाइल फोटो)
- फोटो : social Media
विश्व कप में भारत दूसरी बार भारत 22 जून 1983 को इंग्लैंड से मैनचेस्टर में भिड़ा था। जहां भारत ने 6 विकेट से मैच जीत हासिल की और बाद में क्रिकेट विश्व कप पर भी कब्जा जमाया था। इंग्लैंड ने भारत के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने संदीप पाटिल और यशपाल शर्मा के अर्धशतकों की मदद से आसानी से हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : सोशल मीडिया
5 नवंबर 1987 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अगली भिड़ंत मुंबई में हुई थी, जहां इंग्लैंड को 35 रन से मैच जीत मिली थी। ग्राहम गूच के शतक ने इंग्लैंड को 254 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की, जिसे भारत अपने घरेलू मैदान पर भी नहीं पा सका। भारत के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन 74 गेंदों पर 64 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 8
ग्राहम गूच
- फोटो : getty
22 फरवरी 1992 को भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप इतिहास का चौथा मुकाबला हुआ था। मेजबान इंग्लिश टीम ने गूच और स्मिथ के अर्द्धशतक के कारण बोर्ड पर 236 रन टांग दिए। इस रोमांचक मैच में भारत 227 रन ही बना सका और नौ रन से मैच हार गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।