फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट के निशाने पर सचिन का एक और रिकॉर्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ फिर मचेगा धमाल

Sat, 22 Jun 2019 05:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Jun 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli on verge of breaking Sachin Tendulkar and Brian Lara World Record
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के बल्लेबाजी रिकॉर्ड को तोड़ने की अब आदत बना ली है। कोहली तेंदुलकर के हर छोटे-बड़े सभी रिकॉर्ड को अपने नाम कर रहे हैं। विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने तेंदुलकर के 11000 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, सचिन ने ये कीर्तिमान 276 वनडे पारियों में बनाया था, जबकि कोहली ने 222 वनडे पारियों में 11 हजार रन के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। 



 

World Cup 2019: Virat Kohli on verge of breaking Sachin Tendulkar and Brian Lara World Record
विराट कोहली - फोटो : social Media

अब अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को विश्व कप में अगला मैच खेलना है। इस मैच में कोहली के पास न सिर्फ तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका हैं, बल्कि वह अपने नाम के आगे भी एक सुनहरी इबारत लिख सकते हैै। कोहली 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन तक पहुंचने से केवल 104 रन दूर हैं। अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ 104 रन बना देते हैं, तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज हो जाएंगे।

World Cup 2019: Virat Kohli on verge of breaking Sachin Tendulkar and Brian Lara World Record
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा - फोटो : social Media

विराट कोहली के नाम वनडे में 11020, टेस्ट में 6613 और टी20 में 2263 रन हैं, हालांकि, सबसे तेज 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अकेले तेंदुलकर का नहीं है। तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों ने 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां ली थीं।  दूसरी ओर कोहली ने अब तक केवल 414 पारियां खेली हैं - टेस्ट में 131, वनडे में 222 और टी20 में 62। वह एक बार फिर तेंदुलकर और लारा दोनों को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli on verge of breaking Sachin Tendulkar and Brian Lara World Record
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter

इस सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 468 पारियां खेली हैं। कोहली इस विश्व कप में अब तक अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में नहीं दिखे हैं, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (82) और पाकिस्तान (77) के खिलाफ दो अच्छे अर्धशतकों के साथ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli on verge of breaking Sachin Tendulkar and Brian Lara World Record
विराट कोहली-राहुल द्रविड़ - फोटो : social Media

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ 104 रन बनाते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) और राहुल द्रविड़ (24,208 रन) के बाद 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed