फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पटकने उतरेगा अफगानिस्तान, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sat, 01 Jun 2019 01:16 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 01 Jun 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019 Predicted and Dream-eleven of Afghanistan vs Australia
Australia vs Afghanistan - फोटो : social Media

अफगानिस्तान की टीम जब विश्व कप के अपने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरेगी तो, वह एक बड़ा उलटफेर करना चाहेगी। अफगानी टीम की कोशिश होगी कि वो एक ऐसे कॉम्बिनेशन के साथ उतरे, जो पहले ही मैच में उसे जीत दिला पाए। कैसा हो सकता है अफगानिस्तान का संभावित 11 आइए जानते हैं। 


वार्नर-स्मिथ की वापसी से मजबूत ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI!
World Cup 2019 Predicted and Dream-eleven of Afghanistan vs Australia
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
अफगानिस्तान की ओर से ओपनिंग की कमान हजरतुल्लाह जजई और मोहम्मद शहजाद संभालेंगे। हजरतुल्लाह जजई आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, और मौजूदा समय में अच्छी लय में भी हैं।
 
World Cup 2019 Predicted and Dream-eleven of Afghanistan vs Australia
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नूर अली जदरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नजर आ सकते हैं। जबकी मध्यक्रम की जिम्मेदारी टीम के पूर्व कप्तान अफगान असगर के साथ हाश्मतुल्लाह शाहीदी के कंधों पर होगा। दोनों ही मंझे हुए बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019 Predicted and Dream-eleven of Afghanistan vs Australia
गुल्बदीन नैब - फोटो : social Media

विश्व कप के अपने पहले मैच में दो ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है अफगानिस्तान की टीम। पहले ऑलराउंडर रहमत शाह, मौजूदा समय में बहुत ही दमदार फॉर्म में हैं। रहमत दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। दूसरे ऑलराउंडर की भूमिका में टीम के कप्तान गुल्बदीन नैब होंगे। गुल्बदीन ना सिर्फ एक कमाल के गेंदबाज हैं, बल्कि अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी के कंधों पर भी रहेगी। वो इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वो ना सिर्फ गेंदबाजी में अहम रोल अदा कर सकते हैं, बल्की बल्लेबाजी कर के भी अपनी टीम के लिए रन भी बटोर सकते हैं। 

विज्ञापन
World Cup 2019 Predicted and Dream-eleven of Afghanistan vs Australia
राशिद खान - फोटो : File

इस टीम की सबसे मजबूत कड़ी इसकी गेंदबाजी है। राशिद खान जैसे स्पिन गेंदबाज बहुत ही असरदार साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा 26 साल के राइट आर्म फास्ट मीडियम आफताब आलम के कंधों पर रहेगी, आफताब आलम का साथ देते हामिद हसन नजर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed