आईसीसी विश्व कप 2019 का 22वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इन 11 खिलाड़ियों के दम पर विश्व कप का इतिहास बदलने उतरा पाकिस्तान
ओपनर
पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक और फखर जमान ओपनिंग करते नजर आएंगे। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन आज टीम इंडिया के खिलाफ दोनों सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कैसा रहेगा यह देखने वाली बात होगी।
मिडिल ऑडर
बाबर आजम, मोहम्मद हफीज और कप्तान सरफराज मिडिल ऑडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बाबर आजम इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
ऑलराउंडर्स
शोएब मलिक ऑलराउंडर्स के रूप में जबकि सातवें नंबर पर इमाद वसीम बलल्लेबाजी कर सकते हैं।
गेंदबाज
मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, हसन अली और शादाब खान गेंदबाजी की भूमिका में हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लेकर अपनी शानदार गेंदबाजी का परिचय दिया था। टीम इंडिया के खिलाफ वह और घातक हो जाते हैं।