{"_id":"5d1457008ebc3e3c7d7feef1","slug":"world-cup-2019-ms-dhoni-perfects-sweep-shot-bhuvneshwar-kumar-bowls-chief-selector-msk-prasad-keeps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भुवी की बॉलिंग पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने की विकेटकीपिंग, धोनी ने लगाए स्वीप शॉट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भुवी की बॉलिंग पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने की विकेटकीपिंग, धोनी ने लगाए स्वीप शॉट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग सत्र के दौरान विकेटकीपिंग करते नजर आए, तो भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट पर काफी समय तक गेंदबाजी की। भुवी को पूरे दमखम से बोलिंग करते हुए देख लगता है कि वह पूरी तरह से फिट हैं। बल्लेबाजी नेट पर महेंद्र सिंह धोनी धीमी गति के गेंदबाजों के खिलाफ स्वीप शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे।
2 of 4
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद
- फोटो : social Media
बल्लेबाजों से जब पारपंरिक शॉट से रन नहीं बनते तो स्वीप शॉट को स्पिनरों के खिलाफ हमेशा प्रभावशाली शॉट समझा जाता है। प्रसाद ने बाद में डीप से ताकतवर थ्रो भी लपके और रिजर्व विकेटकीपर ऋषभ पंत ने नेट पर काफी समय बिताया और आउटफील्डिंग भी की, जिसमें कुछ हवा में कैच लेना भी शामिल रहा। यह संकेत है या नहीं, इसे सुनिश्चित नहीं किया जा सकता लेकिन विजय शंकर भारतीय टीम प्रबंधन की पहली पसंद रहे हैं और वे इसमें कुछ बदलाव की भी इच्छा नहीं रखते हैं।
3 of 4
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : social Media
गुरुवार को भुवनेश्वर ने स्पाइक पहने और फुल रन-अप से गेंदबाजी की, जबकि पूर्व विकेटकीपर प्रसाद ने विकेट कीपिंग की। भुवनेश्वर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और गेंदबाजी कोच भरत अरुण से बात की। बल्कि अरुण ने स्पष्ट किया कि अगर भुवनेश्वर पूरी तरह फिट होते हैं, तो वह मोहम्मद शमी की जगह ही खेलेंगे, भले ही शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि ऐसी भी संभावना हो सकती है कि उन्हें एक और मैच में आराम दिया जाए। अरूण ने कहा, 'भुवनेश्वर की चोट चिंता का विषय नहीं है। यह हल्की सी चोट है, जिसके लिए हम जोखिम नहीं लेना चाहते थे। यह हमारे लिए शमी को मैचों में खिलाने का मौका भी था। लेकिन उसने कहीं ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो हमारे लिए अच्छा है।' उन्होंने कहा, 'हम परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करेंगे। लेकिन भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया है इसलिए हमारे लिए काफी दुविधा है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।