फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन ने कहा, बुमराह की अगुआई में भारतीय टीम का आक्रमण सबसे मजबूत

Wed, 05 Jun 2019 11:10 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 05 Jun 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019:Lead by Jasprit Bumrah Indian bowling attack is most complete,say Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय आक्रमण इस दौर का सबसे बेहतरीन आक्रमण है। इसकी तुलना 2003 और 2011 के गेंदबाजों से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन गेंदबाजों की तुलना इसी दौर के गेंदबाजों से होनी चाहिए।  





 

World Cup 2019:Lead by Jasprit Bumrah Indian bowling attack is most complete,say Sachin Tendulkar
जहीर, हरभजन और युवराज सिंह - फोटो : social Media

1992 और 2011 के बीच छह विश्व कप खेल चुके तेंदुलकर ने कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और जहीर खान की अगुआई वाले तेज आक्रमण को  करीब से देखा है।सचिन ने कहा कि अलग-अलग दौर के खिलाड़ियों की तुलना बेमानी है।

उन्होंने कहा,‘मुझे दो अलग-अलग दौर के खिलाड़ियों की तुलना पसंद नहीं है, जब खेलने के नियम अलग थे और पिचें भी ऐसी नहीं थी। अब दो नई गेंद होती हैं और क्षेत्ररक्षण की पाबंदियां भी हैं, यानी 11वें से 40वें ओवर के बीच 30 गज के बाहर चार फील्डर और आखिरी दस ओवर में पांच होते हैं।

World Cup 2019:Lead by Jasprit Bumrah Indian bowling attack is most complete,say Sachin Tendulkar
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty

इसके मायने हैं कि 100 मीटर के धावक अब नए नियमों के तहत 90 मीटर या 80 मीटर दौड़ रहे हैं। गेंदबाजों के लिए भी मुश्किल है क्योंकि रिवर्स स्विंग नहीं मिलती। यदि आप मौजूदा भारतीय आक्रमण की तुलना करना चाहते हैं तो इस पीढी के गेंदबाजों से ही करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019:Lead by Jasprit Bumrah Indian bowling attack is most complete,say Sachin Tendulkar
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

इस दौर में यह बहुत अच्छा आक्रमण है। मैं 2003 और 2011 विश्व कप में हमारे गेंदबाजों के प्रदर्शन की भी तारीफ करूंगा। 2003 में श्रीनाथ, जहीर, नेहरा और हरभजन थे जो हमें फाइनल तक ले गए। वहीं 2011 में जहीर, नेहरा, हरभजन, मुनाफ पटेल और युवराज सिंह ने उम्दा गेंदबाजी की।

विज्ञापन
World Cup 2019:Lead by Jasprit Bumrah Indian bowling attack is most complete,say Sachin Tendulkar
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

मौजूदा आक्रमण की सबसे अच्छी बात यह है कि यह इस दौर का सबसे मुकम्मिल आक्रमण है। बुमराह इस प्रारूप में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं और हमेशा विकेट लेते हैं। इसके अलावा कलाई के स्पिनर कुलदीप और चहल भी बीच के ओवरों में मिलकर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed