फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: मैच शुरू होने से पहले हुई चूक, हारे हुए विराट को कमेंटेटर ने जिता दिया टॉस

Wed, 05 Jun 2019 07:37 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 05 Jun 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: India vs South Africa toss confusion clear by Virat Kohli
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : social Media

विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले के शुरू होने से पहले ही एक मजेदार नजारा देखने को मिला। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आए और भारतीय फैंस खुशी से झूम उठे, लेकिन कोहली की वजह से अगले ही पल उनके चेहरे पर मायूसी लटक गई।

World Cup 2019: India vs South Africa toss confusion clear by Virat Kohli
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : social Media
दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने  टॉस का सिक्का उछाला। कप्तान विराट कोहली ने हेड कॉल किया, लेकिन टेल आया। मतलब विराट टॉस हार गए। बावजूद इसके मैदान में खड़े इंग्लिश कमेंटेटर मार्क निकोलस ने कह दिया कि 'इंडिया हैव वॉन द टॉस' यानी टॉस इंडिया ने जीता है।
 
World Cup 2019: India vs South Africa toss confusion clear by Virat Kohli
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : social Media

हालांकि, इससे पहले कि वो आगे कुछ और बोलते, कोहली ने निकोलस की बात को सही करते हुए कहा मैंने नहीं फाफ ने टॉस जीता है। इसके बाद निकोलसन ने अपनी गलती को सुधार करते हुए दक्षिण अफ्रीका को टॉस का विजयी घोषित किया। फाफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: India vs South Africa toss confusion clear by Virat Kohli
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : social Media
हालांकी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज सही साबित नहीं कर पाए हैं, दक्षिण अफ्रीका टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
World Cup 2019: India vs South Africa toss confusion clear by Virat Kohli
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : social Media

दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड और बांग्लादेश से अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है, अगर दक्षिण अफ्रीका भारत से यह मैच हार जाता है, तो उसे नॉकआउट तक पहुंचेने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed