मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर गुरुवार को जब टीम इंडिया वेस्टइंडीज से भिड़ेगी तो उसका इरादा होगा कि मैच जीतकर वो सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी को और पुख्ता करे। भारतीय टीम के बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ अपने खराब प्रदर्शन को भूलकर विंडीज के खिलाफ मजबूती के साथ मैदान पर उतरेंगे और सेमीफाइनल की राह पर तेजी से बढ़ने की कोशिश करेंगे। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के ये पांच खिलाड़ी अपने खेल से मुकाबले को भारत की झोली में डालने का माद्दा रखते हैं। आइए जानते हैं, कौन हैं वो टीम इंडिया के पांच खिलाड़ी।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस विश्व कप में शानदार लय में हैं। अब तक खेले चार मैचों में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी और 140 रन की शानदार पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ वो जरुर फेल हुए थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वह टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाने में अहम साबित होंगे।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने 67 रन की शानदार पारी खेली थी। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आने के बाद कोहली क्रीज पर समय गुजारनेे और उसके बाद तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं। कोहली अपने कंधों पर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सक्षम हैं। खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है।
हार्दिक पांड्या अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से विंडीज टीम पर हावी हो सकते हैं। वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तेजी से रन बटोरते हैं। हार्दिक बीच के ओवर्स में किफायती गेंदबाजी कर अफगानी बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक सकते हैं, साथ ही विकेट भी चटका सकते हैं। हार्दिक पर टीम को विंडीज के खिलाफ एक बड़े स्कोर की ओर ले जाने की अहम जिम्मेदारी होगी।
5 of 6
Jasprit Bumrah
- फोटो : social Media
जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी के आगे विपक्षी बल्लेबाज अब तक घुटने टेकते आए हैं। बुमराह ना सिर्फ डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों पर नकेल कस रहे हैं बल्कि शुरू के ओवर में विकेट भी झटकने में सफल हो रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और मैन ऑफ द मैच बने थे। वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी को भी जल्द पवेलियन लौटाने में बुमराह अहम रोल निभाएंगे।