10 महीने की बच्ची सड़क पर कार चला रही थी, तो पुलिस वाले ने अपनी गाड़ी रोक कर पहले तो उसे नियम समझाये और फिर उससे लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की मांग कर डाली। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
10 महीने की बच्ची रॉन्ग साइड चला रही थी ‘कार’, पुलिस ने मांगा रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस
नाबालिग ड्राइविंग के मामले 589 प्रतिशत बढ़े
हालांकि ओरलैंडो अकेला ऐसा देश नहीं हैं, जहां नाबालिगों को ड्राइविंग करने पर प्रतिबंध है। भारत में भी यह एक भयंकर समस्या का रूप ले रही है। पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले दिल्ली एनसीआर में 01 जनवरी 2019 के शुरुआती 15 दिनों में ही अव्यस्कों द्वारा ड्राइविंग के मामलों में 589 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिनमें 61 में जुवेनाइल के मामले से जुड़े थे और उन्हें चालान जारी किये गए।
96.4 प्रतिशत मां-बाप को पता होता है
वहीं चिंताजनक बात यह है कि कम उम्र में नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग करने के मामलों की संख्या बढ़ रही है। 2013 में यह आंकड़ा 15 से 16 साल का था, जबकि अब यह आंकड़ा 13 से 14 साल का हो गया है। वहीं चिंताजनक बात यह है कि निसान ने एक एनजीओ सेवलाइफ फाउंडेशन के साथ रोड सेफ्टी पर सर्वे किया था, जिसमें यह सामने आया था कि 96.4 प्रतिशत मां-बाप को पता होता है कि उनके बच्चे ड्राइविंग कर रहे हैं।
पैरेंट्स पर होगी कानूनी कार्रवाई
वहीं देश में नए संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट जल्द ही लागू होने वाले हैं। इसमें एक खास इस बार शामिल किया गया है कि अगर कोई नाबालिग ड्राइविंग करते हुए पाया जाता है, तो उनके पैरेंट्स पर भी कानूनी कार्रवाई की जाये। जिसके तहत नाबालिग के वाहन चलाने पर पैरेंट्स की गाड़ी का न केवल रजिस्ट्रेशन रद्द होगा, बल्कि दोषी साबित होने पर 25 हजार रुपये जुर्माना और तीन साल की सजा भी होगी।
गलत दिशा में वाहन चला रही थी
बात करते हैं, ओरलैंडो की, तो वहां के पुलिस ऑफिसर एलेक्स किप रोजमर्रा की तरह अपना काम करके घर लौट रहे थे, तो रास्ते में उन्होंने एक 10 महीने की बच्ची को सड़क पर गाड़ी चलाते देखा, तो उन्होनें अपनी कार रोक ली। और भाग कर वे ड्राइविंग कर रही बच्ची के पास पहुंचे। एलेक्स ने देखा कि वह बच्ची गलत दिशा में वाहन चला रही थी। किप ने टैलिन नाम की बच्ची को रोक कर उसकी कार का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस प्रूफ और लाइसेंस के बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी। इस वीडियो को ऑरलैंडो पुलिस डिपार्टमेंट ने ट्विट भी किया है। किप जब बच्ची से सवाल पूछ रहे थे, तो बच्ची ने उनकी तरफ देख कर हंसना शुरू कर दिया।
OPD Officer Alex Kipp was returning home from work when he pulled over his daughter Talynn for driving on the wrong side of the road. When asked for her license, registration, and proof of insurance, Talynn laughed at Officer Kipp and was subsequently let go with just a warning. pic.twitter.com/CIjyEhv02c