फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 जांबाजों के साथ वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी इंग्लैंड, ऐसी होगी फाइनल की प्लेइंग XI

Sun, 14 Jul 2019 04:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 14 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Cricket news: England Predicated and dream XI against New Zealand in Final
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

मेजबान इंग्लैंड आज लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड से खिताबी मुकाबले में भिड़ेगा। इंग्लैंड के पास इयॉन मोर्गन की कप्तानी में मौका है कि वो वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पहली बार अपने नाम करे। इंग्लिश टीम को विश्व चैंपियन बनने का इससे सुनहारा अवसर नहीं मिल सकता, क्योंकि वो अपनी जमीन पर खेल रही है। इंग्लैंड की पूरी कोशिश होगी कि वो विश्व कप पर अपना कब्जा जमाए और पहली बार विश्व विजेता बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में इंग्लैंड इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है।



Cricket news: England Predicated and dream XI against New Zealand in Final
जेसन रॉय, बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर्स 

जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी इंग्लिश पारी की कमान संभालेगी। दोनों गजब के लय में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रॉय ने शानदार पारी खेली थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 426 रन बनाए हैं। दूसरी और जॉनी बेयरस्टो ने भी कमाल की बल्लेबाजी की है। बेयरस्टो ने मौजूदा विश्व कप में 496 रन जड़े हैं। 

Cricket news: England Predicated and dream XI against New Zealand in Final
जो रूट - फोटो : social media

मध्यक्रम

मध्यक्रम की कमान जो रूट और कप्तान इयॉन मोर्गन के कंधों पर होगी। दोनों ने इस विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की। मोर्गन मध्यक्रम के ऐसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं, जो किसी भी समय धमाकेदार पारी खेल सकते हैं। रूट ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है और वह रन बनाने के मामले में इस टूर्नामेंट की सूची में चौथे नंबर हैं। रूट ने 549 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket news: England Predicated and dream XI against New Zealand in Final
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

ऑलराउंडर/नीचे का क्रम

नीचे के क्रम में बल्लेबाजी का जिम्मा जोस बटलर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर होगा। दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं। किसी भी गेंदबाज की लाईन लेंथ को दोनों खराब कर सकते हैं। स्टोक्स ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। सात विकेट चटकाने के साथ स्टोक्स ने 381 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Cricket news: England Predicated and dream XI against New Zealand in Final
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social Media

गेंदबाजी 

इंग्लिश टीम की आक्रमण का दारोमदार मॉर्क वुड और क्रिस वोक्स पर होगा। उसके बाद जोफ्र ऑर्चर अपनी गेंद से कहर बरपाते नजर आएंगे। ऑर्चर इस विश्व कप में इंग्लैंड के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अबतक 19 विकेट चटकाए हैं। स्पिनर के रूप में आदिल रशिद और मोईन अली को शामिल किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed