फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद में सफाई अभियान का दूसरा दिन, लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से किया ये अनुरोध

Sun, 14 Jul 2019 02:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 14 Jul 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Swachhata Mission in Parliament: Lok Sabha Speaker Om Birla and MPs broom in premises
संसद में सफाई अभियान का दूसरा दिन - फोटो : PTI

लोकसभा परिसर में स्वच्छता अभियान के कार्य के दूसरे दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद भवन परिसर में स्वच्छता अभियान में सांसदों का नेतृत्व किया। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य सांसदों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Swachhata Mission in Parliament: Lok Sabha Speaker Om Birla and MPs broom in premises
संसद में सफाई अभियान का दूसरा दिन - फोटो : PTI

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने स्वयं संसद भवन परिसर में सफाई का कार्य किया और संसद भवन को स्वच्छ रखने हेतु चलाए गए स्वच्छता अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए संसद भवन के विभिन्न तलों, संसदीय सौध और इसके विस्तार भवन का भी दौरा किया।

Swachhata Mission in Parliament: Lok Sabha Speaker Om Birla and MPs broom in premises
संसद में सफाई अभियान का दूसरा दिन - फोटो : PTI
इससे पहले, मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ओम बिड़ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ स्वच्छता जन-आंदोलन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swachhata Mission in Parliament: Lok Sabha Speaker Om Birla and MPs broom in premises
संसद में सफाई अभियान का दूसरा दिन - फोटो : PTI

ओम बिड़ला ने कहा कि उनकी 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम आशा करते हैं कि वर्ष 2019 तक उनके स्वप्न को साकार करने के लिए हमारा देश स्वच्छ हो जाए। इसके लिए संसद के सभी सदस्य जनप्रतिनिधि के रूप में स्वच्छ आंदोलन का संदेश संसद से देश के प्रत्येक गांव और शहर तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन
Swachhata Mission in Parliament: Lok Sabha Speaker Om Birla and MPs broom in premises
संसद में सफाई अभियान का दूसरा दिन - फोटो : PTI

दो दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा संसद भवन परिसर में की गई थी। इस कार्य के लिए संसद भवन परिसर सात सेक्टरों में विभाजित किया गया था और नामित नोडल अधिकारियों को सफाई के समन्वय का कार्य तथा अन्य संबंधित कार्य सौंपे गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed