ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वेस्टइंडीज के लिए खुशी की खबर है। टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और आंद्रे रसेल फिट हो गए हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर उतरेंगे।
2 of 6
गेल और आंद्रे रसेल
- फोटो : social Media
मालूम हो कि, विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आंद्रे रसेल चोटिल हो गए थे। चोट की वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था। वहीं, दूसरी पारी में क्रिस गेल भी पीठ में दर्द की वजह से परेशान थे, जिसके चलते मैदान पर ही फिजियो उनकी मदद करते दिखे थे। गेल की पीठ में खिंचाव विकेटों के बीच दौड़ने के दौरान आई थी।
3 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : social Media
गेल ने पकिस्तान के खिलाफ 33 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान के खिलाफ विंडीज टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। रसेल ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में दो विकेट चटकाए थे। जिससी वजह से वेस्टइंडीज की टीम ने विश्व कप में अपनी शुरुआत जीत के साथ की है।
4 of 6
आंद्रे रसेल
- फोटो : social Media
कप्तान होल्डर ने गेल और रसेल की चोट पर चिंता जताई थी, लेकिन उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी 6 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे। उन्होंने कहा कि पांच दिन का आराम उनके लिए पूरी तरह से चोट से उबरने और मैच के हिसाब से खुद को तैयार करने के लिए काफी होगा।
5 of 6
आंद्रे रसेल
- फोटो : social Media
रसेल ने कहा कि वो एक सख्त गेंदबाज के रूप में टीम के लिए योगदान करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि मेरे पास अपने घुटने को ठीक करने के लिए पर्याप्त समय है। मैं पूरी तरह से फिट होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलूंगा।