फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: इन पांच खिलाड़ियों पर है पूरा दारोमदार, टीम इंडिया फाइनल की हकदार

Tue, 09 Jul 2019 04:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 09 Jul 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
world cup 2019 1st semi final: eyes on these five indian players against new zealand
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। विश्व कप के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। 



कीवी टीम 2015 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। वहीं सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को पटखनी दी थी। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रही है। टीम इंडिया सात मुकाबले जीतकर अंकतालिका में 15 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच भारतीय खिलाड़ी, जिन पर होगा टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने का पूरा दारोमदारः

world cup 2019 1st semi final: eyes on these five indian players against new zealand
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले तीन मैचों में लगातार शतक ठोकने वाले हिटमैन रोहित शर्मा इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने पांच शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनसे एक शतक की उम्मीद होगी। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह विश्व कप के इतिहास में एक और नया अध्याय लिख देंगे।
 

world cup 2019 1st semi final: eyes on these five indian players against new zealand
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली भी शानदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से जमकर रन भी निकल रहे हैं। पिछले मैच में यानी की श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 34 रन बनाए थे। मौजूदा वह विश्व कप में विराट लगातार रिकॉर्ड पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। अभी तक इस टूर्नामेंट में विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं देखने को मिले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान विराट कोहली से उम्मीद होगी कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक शतक जमाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world cup 2019 1st semi final: eyes on these five indian players against new zealand
एम एस धोनी - फोटो : social Media

एमएस धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका अनुभव टीम को हर वक्त काम आता है। धोनी नंबर चार से लेकर सात तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। खासकर ऐसे मौके पर धोनी अपने रंग में नजर आते हैं, जब टीम को रन की दरकार होती है। धोनी एक छोर को संभाल कर मजबूती से टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाते हैं। मगर मौजूदा विश्व कप में वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन
world cup 2019 1st semi final: eyes on these five indian players against new zealand
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की आक्रमण की धुरी हैं। नई गेंद के साथ-साथ वह पुरानी गेंद से भी विकेट लेने में कामयाब दिख रहे हैं। बुमराह डेथ ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल हो रहे हैं। बुमराह की कमजोरी खोजने से नहीं मिल रही, शायद यही कारण है कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ कामयाब नहीं हो पा रहा। बुमराह ने मौजूदा विश्व कप में अभी तक कुल 17 विकेट झटके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed