अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। सोमवार को अहमदाबाद में उतरने के बाद ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम कहे जा रहे अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में पहली बार किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।
{"_id":"5e53950d8ebc3ef3bc6cec14","slug":"wonderful-achievements-and-memories-of-motera-cricket-stadium-which-hosted-namaste-trump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटेरा स्टेडियम से जुड़ी है कई उपलब्धियां और रिकॉर्ड, सचिन-कपिल और गावस्कर के लिए रहा है खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोटेरा स्टेडियम से जुड़ी है कई उपलब्धियां और रिकॉर्ड, सचिन-कपिल और गावस्कर के लिए रहा है खास
Mon, 24 Feb 2020 02:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
मैदान में मैचों का आयोजन
- पुराने स्टेडियम में पांच वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन सहित कुल 23 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जा चुका है।
- यहां पर 2011 वर्ल्ड कप का भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी खेला गया था।
- यह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों का आयोजन करने वाले भारत का दूसरा स्टेडियम है।
सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर
मैदान की उपलब्धियां एवं यादगार लम्हें
- दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपने दस हजार टेस्ट रन यहीं पूरे किए थे।
- कपिल देव ने अपना 432वां टेस्ट विकेट इसी मैदान पर लिया था।
- सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट का अपना पहला दोहरा शतक इसी मैदान पर जड़ा था।
- सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने 20 साल और 30000 अंतरराष्ट्रीय रन यहीं पर पूरे किए थे।
- एबी डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक यहीं जड़ा था।
- राहुल द्रविड़ यहां सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया- प्रतीकात्मक
- फोटो : social Media
मोटेरा में भारतीय टीम का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में अब तक चार टेस्ट जीते हैं और दो में उसे हार मिली है। वहीं वन-डे में टीम इंडिया को सात मैच में जीत मिली है, लेकिन आठ मैचों में उसे हार का मुंह भी देखना पड़ा। बात अगर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की हो तो यहां खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में भारत ने 2012 में पाकिस्तान को 11 रनों से मात दी थी।