विश्व कप जीतना भारतीय कोच रवि शास्त्री का जुनून है। उनका कहना है कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका (मार्च) के खिलाफ आगामी छह वनडे इस साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी का जरिया रहेंगे।
शास्त्री ने विश्व कप की तैयारी, टीम के माहौल और खिलाड़ियों की चोट समेत कई मसलों पर बात की। उन्होंने कहा, ‘टॉस की बात नहीं करें। हम दुनिया के हर देश में हर हालात और हर टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यही हमारी टीम का लक्ष्य है। विश्व कप जीतना जुनून है और हम उस इच्छा को पूरी करने के लिए सब कुछ करेंगे। इस टीम में ‘मैं’ शब्द नहीं है, ‘हम’ की बात होती है। हम एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं। जीत टीम की होती है।’
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
बेखौफ खेलने से नहीं डरते
शास्त्री ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हमारी मानसिक ताकत और दबाव में खेलने की क्षमता का सुबूत थी। वानखेड़े पर बुरी तरह हारने के बाद हमने वापसी की जिसकी तारीफ की जानी चाहिए। इससे हमारी बहादुरी का पता चलता है और यह साबित होता है कि हम बेखौफ क्रिकेट खेलने से नहीं डरते। यह टीम वर्तमान में जीती है। अतीत में जो हुआ, वह इतिहास है। हम उस लय को भविष्य में भी कायम रखना चाहेंगे।’
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल बहुमुखी प्रतिभा के धनी
कप्तान विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि लोकेश राहुल से विकेटकीपिंग कराई जा सकती है। कोच ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम में राहुल जैसा बहुमुखी प्रतिभा का धनी खिलाड़ी है। बता दें कि पंत के चोटिल होने के बाद राहुल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया था।
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर की चोट से हैं दुखी
वह शिखर धवन को लगी चोट से दुखी हैं जिसकी वजह से वह न्यूजीलैंड नहीं जा पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है, क्योंकि वह अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह मैच विजेता हैं। उस तरह की चोट लगने पर नुकसान टीम को होता है। केदार जाधव की आलोचना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह वनडे टीम का अभिन्न हिस्सा हैं जो न्यूजीलैंड में खेलेगी।’
5 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
इतिहास या अतीत के बारे में नहीं सोचते
न्यूजीलैंड की पिचों को लेकर भी वह ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में हम उस बारे में नहीं सोचते हैं। हालात के अनुरूप खेला जाएगा। इतिहास या अतीत पर हम ज्यादा नहीं सोचते।’