फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIvIND: आज होने वाले पहले वन-डे में बन सकते हैं आठ रिकॉर्ड्स, गेल-रोहित लिखेंगे नया इतिहास

Thu, 08 Aug 2019 03:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 08 Aug 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
WI vs Ind Eight Records can made during the first ODI Virat Kohli and Chris Gayle set new records
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज और भारत के बीच आठ अगस्त यानी आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में पटखनी देने के बाद भारतीय टीम का मनोबल मजबूत हुआ है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 127 मैच खेले गए हैं। जिसमें वेस्टइंडीज ने 62 वहीं टीम इंडिया ने 60 मैच में जीत दर्ज की है। दो मैच टाई हुए हैं, जबकि तीन मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। सीरीज का पहला मुकाबला गुयाना प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों के पास कुछ अहम रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने का मौका होगा। आइए जानते कौन से खिलाड़ियों के पास किस रिकॉर्ड को तोड़ने और बनाने का मौका होगा।

WI vs Ind Eight Records can made during the first ODI Virat Kohli and Chris Gayle set new records
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अभी तक कुल 1912 रन बनाए हैं। गुयाना में खेले जाने वाले पहले मैच में अगर रन मशीन कोहली 82 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो विंडीज के विरुद्ध वनडे में अपने दो हजार रन पूरे कर लेंगे।

WI vs Ind Eight Records can made during the first ODI Virat Kohli and Chris Gayle set new records
क्रिस गेल - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज के आक्रमक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने वन-डे में 10,338 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ शुरू हो रहे वन-डे सीरीज के पहले मैच में यूनिवर्स बॉस गेल अगर 11 रन बनाने में सफल रहे, तो वह वेस्टइंडीज के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएगे। इस मामले में वह पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ देंगे। जिन्होंने 10,448 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
WI vs Ind Eight Records can made during the first ODI Virat Kohli and Chris Gayle set new records
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

टीम इंडिया के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में 10,900 रन अब तक बनाए हैं। रोहित अगर आज के मैच में शतक जड़ देते हैं, तो वह लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे कर लेंगे।

विज्ञापन
WI vs Ind Eight Records can made during the first ODI Virat Kohli and Chris Gayle set new records
मनीष पांडे - फोटो : Getty

युवा भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडेय भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। मनीष ने लिस्ट ए क्रिकेट में 99 छक्के लगाए हैं। वह यदि सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सिर्फ एक छक्का जड़ते हैं, तो मनीष लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed