न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल भारत के दौरे पर है। 3 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहला वनडे मैच भी हार गई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 20 अक्टूबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।
इन दो वजहों से न्यूजीलैंड की टीम है जीत से कोसों दूर
2 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
एक अदद जीत को तरस रही न्यूजीलैंड टीम की हार का कारण भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बताया। गांगुली ने कहा कि इस समय न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है उसको देखते हुए लग रहा है कि उनके पास धैर्य और दृढ़ संकल्प की कमी है।
इन दो वजहों से न्यूजीलैंड की टीम है जीत से कोसों दूर
3 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
गांगुली ने न्यूजीलैंड की टीम के प्रदर्शन को बेहद निराशाजनक बताया। उनका मानना है कि कीवी टीम इससे बेहतर दर्जे की टीम है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम ऐसे खेल रही है जैसे उसके पास कोई उत्साह नहीं है। कीवी टीम अपनी पहचान के मुताबिक नहीं खेल रही।
इन दो वजहों से न्यूजीलैंड की टीम है जीत से कोसों दूर
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
दादा ने बताया कि न्यूजीलैंड की टीम वनडे में भी बिना प्रयास के ही खेल रही है। पहले वनडे मैच में लग रहा था कि उनके बल्लेबाज बिना मन के खेल रहे हों। अगर टिम साउथी नंबर 10 पर अर्धशतक बना सकते हैं मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर जैसे बड़े मैच विनिंग खिलाड़ी क्यों नही कर पा रहे।
इन दो वजहों से न्यूजीलैंड की टीम है जीत से कोसों दूर
5 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
गांगुली ने कहा पूरी सीरीज में वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज में भारत के गेंदबाजो ने कीवी टीम को बांध के रखा है। टेस्ट में शमी, भुवनेश्वर, अश्विन, जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया तो वनडे अब तक हार्दिक पांड्या, केदार जाधव और उमेश यादव ने कीवी टीम को दुखी कर रखा है।