भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुरू हो गया। मैच की शुरुआत भारत के लिए कुछ खास नहीं हुई। बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने भारत के शीर्ष क्रम को तबाह कर दिया। उन्होंने मिनटों में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया। खबर लिखे जाने तक तेज गेंदबाज चार विकेट चटका चुके हैं।
2 of 4
हसन महमूद
- फोटो : @TheRealPCB
महमूद को मिले चार विकेट
पहले मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए कुछ खास नहीं हुई है। बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुसीबत साबित हुए हैं। उन्होंने भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में दिया। वह सिर्फ छह रन बना सके और नजमुल हुसैन शांतो को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। महमूद ने आठवें ओवर में शुभमन गिल (0) को लिटन दास के हाथों आउट कराया। इसके बाद तेज गेंदबाज ने विराट कोहली (6) और ऋषभ पंत (39) को आउट किया।
3 of 4
हसन महमूद
- फोटो : @BCBtigers
कौन हैं हसन महमूद?
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन महमूद का जन्म 1999 में लक्ष्मीपुर में हुआ। उन्होंने बांग्लादेश के लिए इस साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अब तक खेले तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से प्रभावित किया है। महमूद आज अपने करियर का चौथा टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाया था। पिछले दो मुकाबलों में युवा गेंदबाज ने कुल आठ विकेट हासिल किए थे। रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने पांच विकेट चटकाए। अब उनकी नजर भारत पर है।
4 of 4
हसन महमूद और यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
हसन महमूद का करियर
24 वर्षीय गेंदबाज के करियर पर गौर करें तो उन्होंने अब तक खेले तीन टेस्ट मैचों में 3.62 के इकोनॉमी रेट से 14 विकेट (इसमें भारत के खिलाफ लिए चार विकेट नहीं जोड़े गए हैं) हासिल किए हैं। वहीं, 22 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में वह क्रमश: 30 और 18 विकेट चटका चुके हैं। हसन का घरेलू करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 63 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा लिस्ट ए में खेले 66 मुकाबलों में 86 विकेट चटकाए। वहीं, 68 टी20 मैचों में उन्हें 69 विकेट मिले।