टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर की शादी इसी साल दो दिसंबर को मुंबई में होगी। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं आखिर कौन हैं अश्रिता शेट्टी?
2 of 7
Manish Pandey-Ashrita Shetty
- फोटो : सोशल मीडिया
16 जुलाई 1993 को जन्मीं अश्रिता ने 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस' जीतने के बाद तेलिकेडा बोल्ली नामक एक कॉमेडी टुलू फिल्म के साथ एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की। तेलिकेडा बोली साल 2012 में रिलीज हुई, लेकिन ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर पाई।
3 of 7
Ashrita Shetty
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अश्रिता को उदयम एनएच 4 में अभिनेता सिद्धार्थ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा गया। एनएच 4 एक तमिल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जो साल 2013 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मणिमारन ने किया था।
4 of 7
Ashrita Shetty
- फोटो : सोशल मीडिया
उदयम एनएच 4 बतौर एक्ट्रेस अश्रिता के फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट था। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता वेत्रिमारन द्वारा लिखित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा।
5 of 7
अश्रिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
26 साल की अश्रिता ने बतौर एक्ट्रेस अपनी यात्रा के बारे में मीडिया से बातचीत में कहा, 'कैमरे का सामना करना मेरे लिए बिल्कुल नया नहीं था क्योंकि मैंने टीवी विज्ञापनों में काम किया है, लेकिन फिल्मों की शूटिंग करना विज्ञापनों की शूटिंग से काफी अलग और कठिन है।'