फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी राष्ट्रपति की कार को टक्कर देती है शी जिनपिंग की Hongqi, जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 12 Oct 2019 02:14 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 12 Oct 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Chinese president xi-jinping ride on hongqi car in chennai
Xi Jinping Hongqi L5 - फोटो : PTI

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई दौर की मुलाकात करेंगे। साथ ही दक्षिण भारत की संस्कृति से भी रूबरू होंगे। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रात्रिभोज में दक्षिण भारत का स्वादिष्ट खाना परोसा जाएगा। खास बात यह है कि अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप की तरह वे भी अपनी स्पेशल कार में चलते हैं। उनके आने से पहले ही उनकी यह खास लग्जरी कार चीन से ही लाई गयी है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने आधिकारिक दौरों के दौरान कैडिलैक कार 'द बीस्ट' का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी कीमत है 15 लाख डॉलर। 



जानें जिनपिंग की लिमोजिन Hongqi N501 कार 

Chinese president xi-jinping ride on hongqi car in chennai
Xi Jinping Cars Fleet India - फोटो : PTI

होंगकी को चीन की लिमोजीन भी कहा जाता है और यह एक लंबी, चौड़ी और काले रंग की कार है। इसकी खिड़की और दरवाजे हथियारों से लैस होते हैं। कार में सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम होते हैं। बताया जाता है कि इसमें कई और खास सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है लेकिन उनका  खुलासा नहीं किया जाता। चाइना में होंगकी (Hongqi L5) को 'रेड फ्लैग' भी कहते हैं, जोकि कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतीक है। इस कार को 1958 में चीन फर्स्ट ऑटो वर्क्स (FAW) समूह ने लॉन्च किया था, जिसकी गिनती चीन के लग्जरी कार ब्रांड्स में होती है। इसका लंबे समय से उच्च-सरकारी अधिकारियों और चीन में गणमान्य व्यक्तियों का दौरा करने के लिए आधिकारिक वाहन के तौर पर इस्तेमाल करते रहे हैं।

Chinese president xi-jinping ride on hongqi car in chennai
Chinese president xi-jinping - फोटो : Social

चीन की सबसे बड़ी आटोमोबाइल कंपनी ने Hongqi N501 को खासतौर पर जिनपिंग के लिए बनाई है। वैसे तो इसकी कीमत 5.50 करोड़ रुपए है लेकिन जरूरी और अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के चलते इसकी कीमत बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई शुरुआत

Chinese president xi-jinping ride on hongqi car in chennai
Chinese president xi-jinping - फोटो : Social
असल में चीनी राष्ट्रपति पहले अपनी आधिकारिक कार साथ में लेकर नहीं चलते थे। शी जिनपिंग जब 2012, 2013 और 2015 में अमेरिका की यात्रा पर गए तो वहां प्रसिद्ध अमेरिकी कार कैडिलैक की सवारी की थी, वहीं 2014 में जब फ्रांस गए तो फ्रेंच कार कंपनी की लग्जरी सेडान कार Citroen C6 की सवारी की। वहीं 2015 में ब्रिटेन के दौरे के दौरान महारानी एलिजाबेथ की गोल्ड स्टेट कोच यानी आठ घोड़ों वाली बग्घी में बैठे।

लेकिन 2014 में आस्ट्रेलिय़ा में जी20 समिट होने के बाद न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर  Hongqi L5 कारों को लेकर गए। यह पहली बार था जब कोई चीनी राष्ट्रपति आधिकारिक दौरे पर देश से बाहर अपनी कार के साथ पहुंचे। जिनपिंग ने 2012 में अपनी पार्टी को संबोधित करते हुए कहा था कि चीन के नेताओं को चीन में बनी कारें ही इस्तेमाल करनी चाहिए। माना जाता है कि चीनी राष्ट्रपति की मंशा अपने देश की कारों को बाहर प्रमोट करने की रही है। 
विज्ञापन

आठ सेकेंड में 100 km की रफ्तार

Chinese president xi-jinping ride on hongqi car in chennai
hongqi car - फोटो : Social

यह एक बेहद पावरफुल कार है, इसमें टर्बो चार्ज्ड इंजन V8 इंजन लगा है जो कि 402 हार्स पॉवर के साथ आती है। सिंगल गैस टैंक फुल होने पर 500 मील तक दौड़ सकती है।  Hongqi L5 कार चीन में बनी सबसे महंगी कारों में से एक है। और यह चीन की सरकार की आधिकारिक कार भी है। यह इतनी पावर कार है कि महज 8 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed