किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे टीम की जीत से बड़ा कुछ नहीं होता। क्रिकेटर सेंचुरी बनाए या हैट्रिक ले, अगर टीम को जीत नहीं दिला पाए, तो उनके मेहनत बेकार ही जाती है। एक दिवसीय क्रिकेट में 40 बार हैट्रिक ली गई है, मगर जरूरी नहीं कि हर हैट्रिक का नतीजा टीम को जीत के रूप में ही मिला हो। जानिए वनडे क्रिकेट में किन खिलाड़ियो की हैट्रिक बेकार गई:
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
2 of 9
शहादत हुसैन
- फोटो : getty
शहादत हुसैन (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के गेंदबाज शहादत हुसैन 2 अगस्त 2006 को हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ हैट्रिक ली थी। मगर बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद जिंबाब्वे को 2 विकेट से जीत मिली और हुसैन की हैट्रिक का कोई खास फायदा नहीं मिला।
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
शेन बॉन्ड (न्यूजीलैंड)
14 जनवरी 2007 को रफ्तार के सौदागर शेन बॉन्ड से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में हैट्रिक ली थी। मगर बॉन्ड भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और कंगारू टीम 105 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत गई।
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
4 of 9
लसिथ मलिंगा
- फोटो : getty
लसिथ मिलंगा (श्रीलंका)
28 मार्च 2007 का यह मैच इतिहास बन गया। गुयाना मे खेले गए मैच में मलिंगा ने इस मैच में सिर्फ हैट्रिक ही नहीं ली, बल्कि 4 गेंद पर 4 विकेट लिए। मगर इसके बावजूद वो साउथ अफ्रीकी टीम को 1 विकेट से जीतने से नहीं रोक सके।
जानिए किन गेंदबाजों ने ली हैट्रिक मगर टीम को जीत न दिला सके
5 of 9
डैनियल क्रिस्चन
- फोटो : getty
डैनियल क्रिस्चन (ऑस्ट्रेलिया)
2 मार्च 20012 के दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डैनियल क्रिस्चन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली, मगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच अपने घर में ही हार गई। मेलबॉर्न में खेले गए इस मैच को कंगारू टीम ने 9 रनों से गंवाया।