फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नेहरा जी' के लॉर्ड्स में जड़े छक्के के बाद अंग्रेज भी बजा उठे थे ताली

Wed, 01 Nov 2017 05:29 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
when Ashish Nehra hits Andrew Flintoff's ball out of park in lords
आशीष नेहरा
क्रिकेट की दुनिया में ऐसा कोई भी शख्स नहीं है जो अपने क्रिकेट करियर का अंत उसी मैदान पर करना चाहता है जहां से उसने करियर की शुरुआत की। हालांकि ऐसा मौका कुछ खिलाड़ियों को मिलता है और कुछ की ये हसरत अधूरी रह जाती है। जिस तरह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में करियर का 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा उसके बाद कुछ ऐसी विदाई टीम इंडिया के ग्रैंड ओल्ड मैन या सहवाग के शब्दों में कहें तो भारतीय क्रिकेट के पितामह आशीष नेहरा को मिलने जा रही है। 


 

लॉर्डस में नेहरा ने वो कर दिखाया जो सचिन-सहवाग भी न कर सके 

when Ashish Nehra hits Andrew Flintoff's ball out of park in lords
आशीष नेहरा
बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर 39 वर्षीय नेहरा न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर का आखिरी मैच खेलने जा रहे हैं। ये मौका नेहरा के 18 साल लंबे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को पीछे मुड़कर देखने और प्रशंसकों के साथ उसके कुछ रोचक पलों को साझा करने का है। आईए आपको नेहरा के करियर की एक ऐसी घटना के बारे में बताते हैं जो गेंदबाजी से नहीं बल्लेबाजी से जुड़़ी है। नेहरा ने इस घटना के दौरान क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर वो कारनामा कर दिखाया जो सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं कर पाए। 

 

लॉर्डस में नेहरा ने वो कर दिखाया जो सचिन-सहवाग भी न कर सके 

when Ashish Nehra hits Andrew Flintoff's ball out of park in lords
अजीत आगरकर
यह घटना है साल 2002 की। टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। इस दौरे में लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसी टेस्ट की चौथी पारी में अजीत आगरकर ने अपने टेस्ट करियर का इकलौता शतक जड़ा था। उनकी इस पारी के दौरान 9 विकेट गिर गए थे। आगरकर 67 रन पर खेल रहे थे। दसवें विकेट के लिए उनका साथ देने आशीष नेहरा आए। नेहरा ने आगरकर के साथ दसवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की थी। उन्होंने 54 गेंद पर 19 रन बनाए थे। नेहरा ने इस दौरान 2 चौके और एक छक्का भी जड़ा। उनका ये छक्का हमेशा के लिए यादगार बन गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉर्डस में नेहरा ने वो कर दिखाया जो सचिन-सहवाग भी न कर सके 

when Ashish Nehra hits Andrew Flintoff's ball out of park in lords
आशीष नेहरा
नेहरा ने लॉर्ड्स में एंड्रर्यू फ्लिंटाफ की गेंद पर जो छक्का जड़ा वो सीधे मैदान से बाहर चला गया। ऐसा लॉर्ड्स के टेस्ट इतिहास में केवल दो बार हुआ है। पहली बार इस ऐतिहासिक मैदान पर ये कारनामा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने किया था। उसके बाद नेहरा ही गेंद को मैदान से बाहर पहुंचाने में सफल रहे।  

 
विज्ञापन

लॉर्डस में नेहरा ने वो कर दिखाया जो सचिन-सहवाग भी न कर सके 

when Ashish Nehra hits Andrew Flintoff's ball out of park in lords
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
नेहरा ने इस घटना के बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा, जब मैं बल्लेबाजी करने आया तब आगरकर 67 रन पर खेल रहा था। मैंने उसके शतक तक डिफेंस करते हुए इंतजार किया शतक तक उसका साथ दिया। लेकिन जब उसने शतक पूरा कर लिया तो मैंने उससे कहा, अब इस तरफ(स्ट्राइक) पर अइयो तू, बहुत हो गया डिफेंस-डिफेंस एक दो लप्पे-शप्पे मार लेन दे मुझे, दिल खुश हो जाएगा। फ्लिंटॉफ गेंदबाजी कर रहा था मैंने उसकी गेंद पर लप्पा घुमाया।  उसकी किस्मत इतनी खराब थी कि गेंद बल्ले से कनेक्ट हो गई और सीधे मैदान के बाहर चली गई।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed