{"_id":"59ba1a904f1c1b9a688b47d7","slug":"west-indies-set-to-tour-pakistan-for-three-t20i","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज की टीम नवंबर में करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेलेगी इतने मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज की टीम नवंबर में करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेलेगी इतने मैच
Thu, 14 Sep 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए नवंबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने कहा, 'वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ समझौता पूरा हो चुका है और उन्होंने पुष्टि की है कि नवंबर में तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने के लिए लाहौर आएंगे।'
2 of 5
west indies
- फोटो : pti
सेठी ने खुलासा किया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैचों का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने साथ ही जानकारी दी कि श्रीलंका टीम ने भी पाकिस्तान आने की पुष्टि कर दी है और 29 अक्टूबर को वो एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने लाहौर आएगी। सेठी ने कहा, 'मैं कोशिश कर रहा हूं कि श्रीलंका की टीम कम से कम दो मैच खेलने के लिए लाहौर आए।'
3 of 5
शोएब मलिक
- फोटो : icc
अगर दोनों टीमें पाक दौरा करने के लिए तैयार हो जाती हैं तो मार्च 2009 आतंकी हमले के बाद पहला मौका होगा, जब पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज के माध्यम से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी। अभी वर्ल्ड इलेवन ने पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी कराई है। बता दें कि मार्च 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 6 पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। इसके बाद टेस्ट खेलने वाले देशों ने सुरक्षा चिंता के कारण पाकिस्तान का दौरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC
जिम्बाब्वे ने मई 2015 में पाकिस्तान का दौरा जरुर किया था, लेकिन इन्हें आईसीसी से स्वीकृति नहीं मिली थी। सेठी ने कहा कि वेस्टइंडीज का पाकिस्तान आना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह पर्याप्त द्विपक्षीय सीरीज होगी। इससे पीसीबी अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों को भी आमंत्रित कर सकेगा।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC
फिलहाल वर्ल्ड इलेवन की टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। नजम सेठी ने कहा है कि पीसीबी जल्द ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से भी पाक में द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए बातचीत करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।