फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने घोषित की टीम, कोरोना के डर से तीन खिलाड़ियों ने किया खुद को अलग

Wed, 03 Jun 2020 06:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Jun 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
West Indies announced team for England tour, four players denied to over COVID-19 fears
कोरोना के साए में यह सीरीज खाली स्टेडियम में खेली जाएगी - फोटो : ट्विटर

वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल ने बुधवार को अगले महीने प्रस्तावित इंग्लैंड के तीन टेस्ट के दौरे पर जाने से इनकार कर दिया। कोविड-19 महामारी के खतरे के बीच इन मैचों का आयोजन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में किया जाएगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की है और अगर इस श्रृंखला के आयोजन को ब्रिटेन की सरकार की अंतिम स्वीकृति मिलती है तो इसके साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक बार फिर शुरू होगा।

West Indies announced team for England tour, four players denied to over COVID-19 fears
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

खिलाड़ियों के फैसले का पूरा सम्मान

सीडब्ल्यूआई ने बयान में कहा, 'डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल ने दौरे के लिए इंग्लैंड जाने का आमंत्रण ठुकरा दिया है और सीडब्ल्यूआई उनके फैसले का पूरा सम्मान करता है। जैसा कि पहले गया था कि भविष्य में टीम का चयन करते हुए सीडब्ल्यूआई खिलाड़ियों के इस फैसले का उनके खिलाफ इस्तेमाल नहीं करेगा।' बोर्ड ने हालांकि इन खिलाड़ियों के हटने का कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया। खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए समग्र चिकित्सकीय और संचालन योजना के तहत वेस्टइंडीज की टीम सात हफ्ते के दौरान के दौरान 'जैविक रूप से सुरक्षित' माहौल में रहेगी, ट्रेनिंग करेगी और खेलेगी।'

West Indies announced team for England tour, four players denied to over COVID-19 fears
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम - फोटो : ट्विटर

ऐसा है कार्यक्रम

दौरे पर जाने वाले सभी लोगों का इस हफ्ते कोरोना वायरस परीक्षण होगा और उनके चार्टर्ड विमान से आठ जून को इंग्लैंड रवाना होने का कार्यक्रम है। श्रृंखला का पहला टेस्ट आठ जुलाई से हैंपशर के एजियास बाउल में खेला जाएगा और बाकी दो टेस्ट लंकाशर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होंगे जहां स्टेडियम में ही होटल मौजूद हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड 16 से 20 जून और फिर 24 से 28 जून तक दो टेस्ट की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
West Indies announced team for England tour, four players denied to over COVID-19 fears
बाएं से डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल - फोटो : ट्विटर

टीम इस प्रकार है:

टीम में मध्य क्रम के बल्लेबाज एनक्रुमाह बोनर और तेज गेंदबाज केमार होल्डर के रूप में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने भरोसा जताया कि उनकी टीम विजडन ट्रॉफी को बरकरार रखने में सफल रहेगी। जेसन होल्डर, क्रेग ब्रेथवेट, शाई होप, शेन डाउरिच, रोस्टन चेज, शेमार ब्रूक्स, राहकीम कॉर्नवेल, एनक्रुमाह बोनर, अल्जारी जोसेफ, केमार होल्डर, जॉन कैंपबेल, रेमन रीफर, केमार रोच और जर्मेन ब्लैकवुड। रिजर्व खिलाड़ी: सुनील अंबरीश, जोशुआ डा सिल्वा, शेनन गैब्रियल, कियोन हार्डिंग, काइल मेयर्स, प्रेस्टन मैकस्वीन, मारक्विनो मिंडले, शेन मोसली, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वारिकन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed