{"_id":"5d4e678a8ebc3e6d046f89b0","slug":"west-indies-announce-test-squad-for-india-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वेस्टइंडीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
22 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है। जेसन होल्डर की अगुवाई में रहकीम कॉर्नवाल और शमराह ब्रुक्स को टीम में जगह मिली है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।
2 of 5
वेस्टइंडिज
- फोटो : indianexpress
स्पिनर कॉर्नवाल ने हाल ही में वेस्टइंडीज ए की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। 26 वर्षीय कॉर्नवाल ने अब तक 55 प्रथम श्रेणी मैचों में 23.90 की औसत से 260 विकेट चटकाए हैं। वहीं दूसरी ओर वह उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इनके आलावा कीमो पॉल को भी टीम में मौका मिला है।
3 of 5
शाई होप
- फोटो : social Media
वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम में शाई होप और रोस्टन चेस जैसे मंझे हुए बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं गेंदबाजी में केमार रोच और शैनन गैब्रियल जैसे तेज गेंदबाज किसी भी विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखते हैं। वेस्टइंडीज ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें विंडीज टीम ने इंग्लिश टीम को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jason holder
मालूम हो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी । पहला मैच 22-26 अगस्त को नॉर्थ साउंड में जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त से तीन सितंबर तक किंग्स्टन में खेला जाएगा। इससे पहले मेहमान भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा दिया है और फिलहाल वनडे सीरीज जारी है।
विज्ञापन
5 of 5
west indies
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार से है :
जेसन होल्डर (कप्तान), क्रैग ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, शमराह ब्रुक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवॉल, शेन डाउरिच, शैनन गैब्रियल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप (विकेटकीपर), कीमो पॉल और केमार रोच।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।