{"_id":"5e1edfa98ebc3e4b267f6d0e","slug":"we-will-speak-to-our-wives-first-david-warner-on-opening-with-aaron-finch-during-2023-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीवी की अनुमति के बिना वार्नर नहीं करेंगे ये काम, भारत के खिलाफ अगले मैच में पूरा ध्यान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीवी की अनुमति के बिना वार्नर नहीं करेंगे ये काम, भारत के खिलाफ अगले मैच में पूरा ध्यान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 16 Jan 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
वॉर्नर-फिंच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को एरॉन फिंच और डेविड वार्नर की ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी ने धामकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारत को 10 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद वार्नर से पूछा गया कि विश्व कप 2023 में भी क्या वह फिंच के साथ के साथ ओपनिंग करेंगे? इसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
2 of 4
वॉर्नर और फिंच
- फोटो : सोशल मीडिया
वार्नर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा करने से पहले हम दोनों को अपनी-अपनी पत्नियों से पूछना होगा। उस वक्त तक हम 36 या 37 के होंगे। मेरे पास तीन बच्चे हैं और समय के साथ आगे बढ़ना होगा। फिलहाल हम राजकोट वन-डे के बारे में सोच रहे हैं।
3 of 4
वॉर्नर-फिंच
- फोटो : pti
प्रचंड फॉर्म में चल रहे डेविड वार्नर ने भारत के खिलाफ सीरीज के पहले वन-डे में नाबाद 128 रन की पारी 112 गेंदों में खेली, इसमें 17 चौके और तीन छक्के भी लगाए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भी नाबाद 110 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने भारत के दिए 256 रनों के लक्ष्य को एकतरफा बना दिया और 74 गेंद शेष रहते हुए ही रिकॉर्ड 10 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
वार्नर नाबाद 128 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच बने। मैच के बाद वार्नर ने कहा कि मेरे अंदर शुरू से ही रनों की भूख है। हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम के बल्लेबाजों को बांधे रखा और 255 रन पर रोक बड़ा काम किया। हम सिर्फ पावरप्ले को बचाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हमने अच्छी शुरुआत की और अंत अच्छा करने में सफल रहे। हम जानते थे कि अगर हम आखिर तक क्रीज पर जमे रहे तो मैच जीत जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।