भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने विकेट के पीछे हवा में सुपरमैन की तरह उड़ते हुए जबरदस्त कैच लपका और टीम इंडिया को सफलता दिलाई। वहीं दूसरे कैच में साहा ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए डूप्लेसी के कठीन कैच को अपने दस्ताने में कैद कर लिया। आइए दिखाते हैं वो वीडियो।
2 of 4
Wriddhiman Saha
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी टीम चौथे दिन सुबह फॉलोऑन खेलने उतरी, लेकिन उसने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया। इसके बाद थ्यूनस डिब्राएन बल्लेबाजी करने उतरे और वह एल्गर के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश करने लगे, लेकिन तभी उमेश यादव की लेग स्टम्प को छोड़कर बाहर जाती गेंद को वह फाइन लेग पर खेलने की कोशिश में गेंद बल्ले से लगी और तेजी से बाउंड्री की और जाने लगी। तभी विकेट के पीछे मुस्तैद साहा ने हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को अपने दस्ताने में समेट लिया और डिब्राएन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
3 of 4
Wriddhiman Saha
- फोटो : सोशल मीडिया
छठे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली। इसका वीडियो भी बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर शेयर किया है। दूसरी पारी में साहा ने एक बार फिर समझदारी दिखाई और विपक्षी टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी का कैच लपक उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। फाफ के बल्ले से गेंद लगकर विकेट के पीछे चली गई। अश्विन की इस गेंद में अतिरिक्त उछाल था। इस वजह से साहा के ग्लव्स देरी से गेंद की लाइन में आए, क्योंकि गेंद बल्ले से लगकर ऊपर की ओर निकली थी। साहा ने तीन अटेम्प्ट में ड्राइव लगाकर कैच लपका और डुप्लेसी को चलता किया।
4 of 4
Wriddhiman Saha
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टेस्ट सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत की जगह साहा पर भरोसा जताया है। टीम में जगह दिए जाने पर कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री इस बात को दुहरा चुके हैं कि साहा इस समय दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर्स में से एक हैं।