फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजहर की बीवी के लिए फैन से भिड़ गए थे इंजमाम, हाथापाई की आ गई थी नौबत

Sat, 18 Jul 2020 11:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 18 Jul 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Waqar Younis recalls incident when Inzamam stood up for Azharruddin and confronted abusive fan in 1997
इंजमाम और अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1997 सहारा कप का दूसरा मैच टोरंटो में खेला जा रहा था। मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक अचानक गुस्साए और मैच देख रहे एक लड़के के पास पहुंच गए। उस मैच के दौरान इंजमाम को कुछ लोग 'आलू' कह के उन्हें चिढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से इंजमाम गुस्सा गए थे। बाद में इसको लेकर खूब बातें हुईं, आज भी वो किस्सा पूर्व पाकिस्तानी या भारतीय खिलाड़ी सुना ही देते हैं। मगर इस किस्से के एक और पहलू को इंजमाम के साथी खिलाड़ी रहे वकार यूनुस ने सुनाया है। वकार ने इस किस्से के 23 साल बाद खुलासा किया है कि इंजमाम खुद की वजह से नहीं बल्कि अजहरुद्दीन की वजह से उस फैन को पीटने के लिए दौड़ पड़े थे।

Waqar Younis recalls incident when Inzamam stood up for Azharruddin and confronted abusive fan in 1997
अजहर

वकार ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि इंजमाम को गुस्सा तब आया था, जब उस फैन ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नी को लेकर अश्लील कमेंट्स किए थे। तब अजहरुद्दीन टीम इंडिया के कप्तान थे। वकार के मुताबिक इंजमाम उस समय इतने गुस्से में आ गए थे कि भीड़ में घुसकर उस फैन को घसीटते हुए मैदान की ओर लेकर आ गए थे। भारतीय फैन के साथ इंजमाम की वो झड़प अभी तक लोगों को याद है, जब इंजमाम बैट लेकर उस फैन को मारने के लिए दौड़ पड़े थे। 

Waqar Younis recalls incident when Inzamam stood up for Azharruddin and confronted abusive fan in 1997
Waqar Younis - फोटो : social Media

एक पॉडकास्ट शो पर वकार ने कहा कि हां, वहां कोई उसको 'आलू' कहकर बुला रहा था, लेकिन उस भीड़ में एक व्यक्ति था जो अजहर की पत्नी के लिए अपशब्द कह रहा था। इंजमाम तो इंजमाम हैं, उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जैसा कि मैं बता चुका हूं कि उन दिनों दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच ऑफ द फील्ड काफी अच्छी दोस्ती होती थी और एक-दूसरे के लिए काफी सम्मान होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Waqar Younis recalls incident when Inzamam stood up for Azharruddin and confronted abusive fan in 1997
mohammad azharuddin

अपने समय के बेहतरीन गेंदबाज रहे वकार ने बताया कि इंजमाम अजहर से अपनी दोस्ती की वजह से उस फैन से लड़ने पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि हम (भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी) मैदान पर एक दम तगड़े तरीके से एक दूसरे को मात देने के लिए उतरते थे, लेकिन मैदान के बाहर हम एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे।

विज्ञापन
Waqar Younis recalls incident when Inzamam stood up for Azharruddin and confronted abusive fan in 1997
मोहम्मद अजहरुद्दीन

उन्होंने कहा कि वहां कोई था जो अजहर की पत्नी के लिए अपशब्द कह रहा था। सही बताऊं तो मुझे भी बहुत अच्छे से पता नहीं कि क्या कुछ हुआ था। इंजमाम ने कप्तान से कहकर अपनी फील्डिंग की जगह बदलवाई, फिर 12वें खिलाड़ी से मैदान पर बैट मंगाया और उस फैन की ओर दौड़ पड़ा। इस घटना के बाद इंजमाम को दो वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बैन कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed