फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरेंद्र सहवाग के सटीक बोल, इस खिलाड़ी को करो बाहर और केएल राहुल को दो मौका

Fri, 29 Jun 2018 07:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
virender sehwag wants kl rahul in team india in place of dinesh karthik
केएल राहुल और वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच एकतरफा हुआ। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने डबलिन में खेले गए पहले टी-20 में आयरलैंड को 76 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 9 विकेट खोकर 132 रन बना सकी।

virender sehwag wants kl rahul in team india in place of dinesh karthik
केएल राहुल - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले टी-20 में धुआंधार बल्लेबाजी की, लेकिन इस जोड़ी की वजह से केएल राहुल को मौका नहीं मिला। बता दें कि केएल राहुल ने आईपीएल 2018 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसके बाद से राष्ट्रीय टीम में उन्हें मौका देने की जोरदार मांग उठी है। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग की भी मांग है कि राहुल को मौका मिलना चाहिए और इसके लिए उन्होंने एक खिलाड़ी का नाम भी बता दिया कि किसे बाहर करने की जरूरत है।

virender sehwag wants kl rahul in team india in place of dinesh karthik
दिनेश कार्तिक

सहवाग ने कहा, 'टीम इंडिया को अपनी ओपनिंग जोड़ी (शिखर धवन और रोहित शर्मा) में बदलाव नहीं करना चाहिए। मगर तीसरे नंबर पर राहुल को मौका देना चाहिए। उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह मौका मिलना चाहिए। चौथे नंबर पर विराट कोहली और एमएस धोनी को उतरना चाहिए। राहुल को मौका इसलिए मिलना चाहिए क्योंकि वह बल्लेबाजी में गहराई लाएंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag wants kl rahul in team india in place of dinesh karthik
सुरेश रैना

बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में न तो राहुल को मौका मिला और न ही दिनेश कार्तिक को। टीम इंडिया ने बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना पर भरोसा जताया, जिन्होंने 10 रन बनाए। बहरहाल, सहवाग ने राहुल पर अधिक भरोसा जताया है क्योंकि उन्हें लगता है कि युवा बल्लेबाज में काफी प्रतिभा है और वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
virender sehwag wants kl rahul in team india in place of dinesh karthik
चहल

बता दें कि टीम इंडिया इस समय आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है और इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल व इतने ही मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed