भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत की तरफ से सर्वाधिक 956 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले कुंबले ने 17 साल तक देश के लिए क्रिकेट खेला था। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 619 और वनडे में 337 विकेट चटकाए थे।
2 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : twitter
कुंबले एक गेंदबाज के साथ-साथ शानदार बल्लेबाज भी थे, उन्होंने अपने 132 टेस्ट मैचों में 5 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 2500 से अधिक रन बनाए थे। लेकिन एक मौका आया था जब कुंबले अपना दूसरा शतक लगाने से मात्र 13 रन से चूक गए थे। इसके लिए वे सहवाग की दोषी मानते हैं।
3 of 5
वीरेंद्र सहवाग-अनिल कुंबले
- फोटो : social Media
यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर आज सहवाग ने पहले उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और फिर उस गलती के लिए माफी भी मांगी। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत के अब तक के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक और एक शानदार मार्गदर्शक। आपको दूसरे शतक से दूर रखने के लिए माफी चाहता हूं अनिल कुंबले भाई। लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि आप वास्तविक जीवन में शतक बनाएं। केवल 51 और बाकी हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।’
दरअसल पूरा मामला साल 2008 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का है, उस वक्त एडिलेड में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में अनिल कुंबले 87 रन बनाकर खेल रहे थे और अपने दूसरे शतक की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन वे 13 रन पहले ही आउट हो गए।
5 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
एक टीवी शो के दौरान कुंबले ने बताया था कि वे और इशांत बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम के नौ विकेट गिर गए थे, उसके बाद चायकाल के समय सहवाग आए और उन्हें तेज खेलने को कहा। इसके बाद तेज खेलने के चक्कर में कुंबले आउट हो गए और अपने दूसरे शतक से मात्र 13 रन से चूक गए।