{"_id":"5a950d214f1c1b05738b9c12","slug":"virender-sehwag-always-wanted-a-bowler-to-captain-a-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विन को KXIP का कप्तान बनाने के पीछे सहवाग का है यह स्वार्थ, हमेशा ऐसा करना चाहते थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन को KXIP का कप्तान बनाने के पीछे सहवाग का है यह स्वार्थ, हमेशा ऐसा करना चाहते थे
Tue, 27 Feb 2018 01:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रविचंद्रन अश्विन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को घोषणा की थी कि आगामी आईपीएल में रविचंद्रन अश्विन कप्तान होंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने फ्रैंचाइजी के आधिकारिक पेज पर फेसबुक लाइव के जरिए इसकी घोषणा की थी। घोषणा करने के बाद टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग ने मीडिया से कहा कि वह हमेशा एक गेंदबाज को टीम का कप्तान बनाना चाहते थे।
2 of 6
वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना है कि एक गेंदबाज को टीम का कप्तान बनाना चाहिए क्योंकि मैं वसीम अकरम, वकार यूनिस और कपिल देव का बड़ा फैन रहा हूं। मेरे ख्याल से हमारी टीम के लिए एक गेंदबाज कप्तान का उपयुक्त विकल्प है।'
3 of 6
युवराज सिंह
39 वर्षीय सहवाग ने टाइम्स ऑफ इंडिया से की बातचीत में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पंजाब की कप्तानी को लेकर युवराज सिंह से भी बातचीत की थी। बता दें कि युवराज ने आईपीएल के उद्घाटन एडिशन में पंजाब का नेतृत्व किया था। सहवाग ने कहा, 'युवराज का नाम भी हमारे दिमाग में था। मगर हमारे सपोर्ट स्टाफ और मालिकों के वोट के आधार पर अश्विन विजेता बने।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रविचंद्रन अश्विन
अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब के 10वें कप्तान बनेंगे। वह ग्लेन मैक्सवेल, मुरली विजय, डेविड मिलर और जॉर्ज बैली जैसे खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पहले फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
5 of 6
रविचंद्रन अश्विन
31 वर्षीय अश्विन के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने कहा था, 'मैंने टॉप लेवल के क्रिकेट में नैसर्गिक रूप से प्रगति की है। मेरा हमेशा से मानना है कि लीडर बन सकता हूं। मेरी यह प्रतिभा सबसे पहले डब्लू वी रमन ने पहचानी, जिन्होंने मुझे 21 साल की उम्र में कप्तानी का जिम्मा सौंपा। मैंने फिर तमिलनाडु के लिए कुछ खिताब जीते। मगर कोई गेंदबाज राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करे, यह देश में नेचुरल नहीं है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।