फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने वर्ल्ड टी20 चैंपियन का किया क्लीन स्वीप, विराट कोहली ने इस तरह मनाई खुशी

Mon, 12 Nov 2018 02:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
virat kohli wishes team india after emphatic series win over west indies
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने रविवार को चन्नई में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज का तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से सफाया किया। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था और कमान रोहित शर्मा ने संभाली थी। भले ही कोहली इस सीरीज में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की शोभा नहीं बढ़ा रहे थे, लेकिन टीम की जीत पर उन्होंने खुशी जरूर जाहिर की।

Trending Videos
virat kohli wishes team india after emphatic series win over west indies
virat kohli

विराट कोहली ने टीम इंडिया को सीरीज जीतने की बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लड़कों ने शानदार खेल दिखाकर एक और सीरीज जीती। सभी लड़कों, सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े हर सदस्य को बधाई।'



 

virat kohli wishes team india after emphatic series win over west indies
rohit sharma

विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का नेतृत्व करते हुए क्रिकेट एक्शन में दिखेंगे। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में एकतरफा मात दी। इससे पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 और वन-डे सीरीज में 3-1 से मात दी थी। याद हो कि वन-डे सीरीज का एक मैच टाई रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli wishes team india after emphatic series win over west indies
शिखर धवन

बता दें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। यह जीत टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास रही क्योंकि इस मैच के दौरान कई रिकॉर्ड्स बने।

विज्ञापन
virat kohli wishes team india after emphatic series win over west indies
rohit sharma 100

विंडीज का 3-0 से सफाया करते ही रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह तीन मैचों की दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में व्हाइट वॉश करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा शिखर धवन और ऋषभ पंत ने भी कई रिकॉर्ड्स बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed