{"_id":"5d7203df8ebc3e93cd66a186","slug":"virat-kohli-spills-the-beans-about-his-first-meet-with-anushka-sharma-and-how-he-impressed-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली मुलाकात में विराट ने अनुष्का की हाई हील्स पर किया था कमेंट, हो गई थीं नाराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहली मुलाकात में विराट ने अनुष्का की हाई हील्स पर किया था कमेंट, हो गई थीं नाराज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी दुनिया की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार होती है। दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी और फिर दोनों दोस्त बने, दोस्ती ने प्यार का रूप लिया और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ये जोड़ी हर समय एक दूसरे के साथ खड़ी रहती है। कोहली भी अनुष्का की हर बात का सम्मान करते हैं। कोहली ने अनुष्का से अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया है।
2 of 4
विराट-अनुष्का
विराट ने एक टीवी शो में खुलासा किया कि, वह अनुष्का शर्मा से पहली बार मिलने से पहले बहुत ज्यादा नर्वस थे। इसकी वजह से विराट ने पहली मुलाकात में ही अनुष्का शर्मा से गलत बात कह दी थी। विराट ने टीवी शो में बताया कि, मैं बहुत ज्यादा नर्वस था, मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। अपनी घबराहट को छुपाने के लिए मैंने एक जोक सुना दिया था।
3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : getty
अनुष्का से अपनी पहली बातचीत के बारे में कोहली ने बताया कि उन्होंने जो कहा था, वो शायद कहना सही नहीं था। कोहली ने खुलासा किया कि उस समय अनुष्का हील्स पहने सेट पर आईं थीं। जिससे वह उनसे भी लंबी दिख रही थीं। इस पर विराट ने कहा कि क्या आपको इससे भी ऊंची हील्स नहीं मिली। विराट के मुंह से ये बात सुनकर अनुष्का ने कहा कि 'एक्सक्यूज मी'। इसके बाद कोहली ने बात को संभालते हुए कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विरुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट का मानना है कि अनुष्का के आने से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई, दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों का मजाक से शुरू हुआ सफर 2017 में शादी के रिश्ते में बदल गया। अनुष्का अपने काम से समय निकालकर मैच देखने स्टेडियम में जाती रहती हैं। विदेशी दौरे पर भी दोनों साथ नजर आते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।