फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने जड़ा करियर का 39वां शतक, तोड़े विश्व क्रिकेट के ये पांच रिकॉर्ड

Tue, 15 Jan 2019 04:46 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
virat kohli smashed 39th ODI century and set new records at sydney
virat kohli

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 112 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 की लाजवाब शतकीय पारी खेली।

virat kohli smashed 39th ODI century and set new records at sydney
विराट कोहली

विराट कोहली को रिचर्डसन ने मैक्सवेल के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं, विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 39वां शतक पूरा करते हुए कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए।

virat kohli smashed 39th ODI century and set new records at sydney
virat kohli ms dhoni

विराट कोहली विदेश में शतक जड़ने के मामले में पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसूर्या से आगे निकल गए हैं। कोहली ने अब तक 22 शतक विदेशी मैदानों पर बनाए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर (29) सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli smashed 39th ODI century and set new records at sydney
virat kohli

इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कोहली का 64वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा (63) को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में सचिन (100) और रिकी पोंटिंग (71) कोहली से आगे हैं।

विज्ञापन
virat kohli smashed 39th ODI century and set new records at sydney
virat kohli pak

15 जनवरी की तारीख पिछले तीन सालों से कोहली के लिए लकी रही है। इस तारीख को उन्होंने साल 2017 (वनडे), 2018 (टेस्ट) और 2019 (वनडे) में लगातार शतक लगाए हैं। इससे पहले कोई भी बल्लेबाज लगातार तीन वर्षों तक एक ही तारीख को शतक नहीं जड़ पाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed