फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांदनी रात में पत्नी अनुष्का संग कुदरत की खूबसूरती निहार रहे विराट, देखें VIDEO

Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
virat kohli Sitting on a bench with wife anushka on full moon night, talking about roger federer 
विराट-अनुष्का

क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नई परिभाषा गढ़ते जा रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं। इसमें फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेल पर गप्पे लड़ाना हो। कोहली और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का के लिए भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है। 


 

virat kohli Sitting on a bench with wife anushka on full moon night, talking about roger federer 

न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वॉक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं। कोहली ने स्काइ स्पोट्र्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं। जैसे कि लंबी वॉक पर जाना।'
 


virat kohli Sitting on a bench with wife anushka on full moon night, talking about roger federer 
विराट-अनुष्का

उन्होंने कहा, 'अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे।' उन्होंने कहा, 'हम छोटी-छोटी चीजों का मजा लेती हैं क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं । हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है तो जब भी समय मिलता है , हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli Sitting on a bench with wife anushka on full moon night, talking about roger federer 
virat-roger

हाल ही में कोहली और अनुष्का ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर से मिले और फेडरर को उनकी पिछली मुलाकात भी याद थी। कोहली ने कहा, 'अद्भुत। मैं उनसे पहले भी मिला हूं लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा। वाह!' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What a day at the Australian open. ❤😍👌👌 An amazing way to finish the Australian summer. Forever grateful🙏😇❤#ausopen

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विज्ञापन
virat kohli Sitting on a bench with wife anushka on full moon night, talking about roger federer 
Virat, Anushka - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले एक नुमाइशी मैच के दौरान मैं उनसे सिडनी में मिला था। मुझे लगा वाह उन्हें मैं याद हूं। मैं बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी हुई। मैं बचपन से उन्हें खेलते देख रहा हूं। वह महान खिलाड़ी होने के साथ साथ एक बेहतर इंसान हैं।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed