फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli says We deserved to lose this game, the way we went about things at lords

लॉर्ड्स में टीम इंडिया की मिट्टी पलीद, निराश कप्तान कोहली बोले- हमारा खेल हार के लायक ही था

Mon, 13 Aug 2018 06:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 06:50 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says We deserved to lose this game, the way we went about things at lords
विराट कोहली

पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार झेल चुकी टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में भी वापसी नहीं कर पाई। नतीजतन लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही मेजबान इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 396/7 के स्कोर पर घोषित की। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 130 रन पर ढेर हुई थी।
विज्ञापन


टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 48 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 26, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 17-17 और अजिंक्य रहाणे ने 13 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट एंडरसन ने लिए दोनों पारियों मिलाकर कुल (5+4) 9 , जबकि ब्रॉड ने 5 विकेट हासिल किए। वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को 137* और कुल चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

virat kohli says We deserved to lose this game, the way we went about things at lords
virat kohli

मैच के बाद हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कप्तान कोहली ने कहा, 'जिस तरह से हम खेले हैं, उस पर जरा भी गर्व नहीं है। पिछले पांच टेस्ट मैचों में पहली बार हमने पूरी तरह से शिकस्त खाई है। हमारा खेल हार के लायक ही था। जब आप खेल रहे होते हैं, तब परिस्थितियों के बारे में नहीं सोच सकते। आप इन सब चीजों को यूं ही देखते नहीं रह सकते। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और रन बनाए। मुझे लगता है कि हमारा टीम संयोजन गलत था।' इसके अलावा अपनी चोट को लेकर कोहली ने कहा, 'उम्मीद करता हूं सब कुछ ठीक होगा। हालांकि पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। मुझे भरोसा है कि मैं अगले पांच दिनों में फिट हो जाऊंगा।' 

वहीं, जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा, 'जीत से निश्चित रूप से तनाव कम हुआ है। हमारे गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। परिस्थितियां भी हमारे पक्ष में रही, लेकिन हमने सही दिशा में प्रयास किया। जॉनी और वोक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वोक्स के प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कई बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वह खुद पर काफी मेहनत कर रहे हैं।' इसके अलावा रूट ने डेव्यू कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ओली पोप की भी प्रशंसा की।

virat kohli says We deserved to lose this game, the way we went about things at lords
chris woakes

चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 357/6 से आगे बढ़ाई। वोक्स ने अपने कल के स्कोर में 17 रन का इजाफा किया। उन्होंने सैम करन (40) के साथ सातवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने करन को शमी के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा और तभी इंग्लैंड ने अपनी पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा को एक सफलता मिली।

289 रन की विशाल बढ़त का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही। मुरली विजय को जेम्स एंडरसन ने बिना खाता खोले आउट किया। सके साथ ही विजय के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट होने वाले छठे भारतीय ओपनर बन गए हैं। वहीं एंडरसन के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हुई। वह लॉर्ड्स के मैदान पर विकटों का शतक पूरा करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

मुरली विजय के अलावा टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाज भी कुछ खास प्रदर्श नहीं कर पाए और पूरी टीम 47 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।  टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed