फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप से पहले कोहली के 'विराट' बोल, IPL में खेलने वाले क्रिकेटर्स पर नहीं होगी बंदिशें

Sun, 17 Mar 2019 05:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says No cap on IPL matches for world cup bound players
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कहा कि विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों के कार्यभार को लेकर आईपीएल टीम फ्रेंचाइजी को कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं और किसी भी चीज पर बंदिश नहीं लगाई जा सकती। 


 

virat kohli says No cap on IPL matches for world cup bound players
विराट कोहली - फोटो : file photo

भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि उनके साथी खिलाड़ी 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले अपने कार्यभार का प्रबंधन चतुराई से करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली ने कहा, 'यदि मैं 10 ,12 या 15 मैच खेल सकता हूं तो इसके मायने यह नहीं है कि दूसरा भी उतने ही खेलेगा। मेरा शरीर कहता है कि मैं इतने ही मैच खेलूं और चतुराई से चयन करके आराम भी करूं।' 

virat kohli says No cap on IPL matches for world cup bound players
विराट कोहली - फोटो : file photo

उन्होंने कहा , 'हो सकता है कि किसी और का शरीर इससे ज्यादा या कम मैच खेलने की अनुमति देता हो। हर कोई विश्व कप खेलना चाहता है तो उन्हें बुद्धिमानी से काम लेना होगा।' कोहली ने कहा कि फिटनेस का मसला खिलाड़ियों पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says No cap on IPL matches for world cup bound players
virat kohli pc - फोटो : file photo

विराट ने कहा, 'सभी भारतीय खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होगी कि वे आईपीएल के दौरान अपनी फिटनेस और कार्यभार का ख्याल रखें। हमें दर रोज अपने प्रदर्शन में सुधार करना है। हर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट को विश्व कप से पहले लय में आने का जरिया मानकर खेलेगा।'

विज्ञापन
virat kohli says No cap on IPL matches for world cup bound players
गैरी कर्स्टन

विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन का मानना है कि आईपीएल से विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी पुख्ता होगी। उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आईपीएल के दौरान ही अपनी टीमों के लिये खेलने लौट जाएंगे। इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। आईपीएल के दौरान आप मैच फिट रहते हैं तो विश्व कप में इसका फायदा मिलेगा। भारतीय खिलाड़ियों को इसका फायदा ही होगा।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed