आॅटो सेक्टर में इन दिनों कई छोटी बड़ी गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं जिनका क्रेज भी देखे नहीं बन रहा है। वैसे देखा जाए तो भारत में सस्ती गाड़ियां ही ज्यादा पसंद की जाती हैं। यही कारण है कि बाजार में सस्ती कारों की चर्चा ज्यादा होती है। खैर, आपको बता दें, सस्ती कारों की बिक्री ज्यादा होती है तो लग्जरी गाड़ियों के दीवाने कम नहीं हैं। आज आपको ऐसी कुछ कारों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत में एक आम आदमी की पूरी जिंदगी बीता सकता है।
इस कार की पूरी दुनिया में सिर्फ 1 ही यूनिट बनाई गई है। जिसकी कीमत 132 करोड़ रुपये है। इसकी पूरी बॉडी में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
Tata ला रहा Mini SUV , फीचर्स होंगे खास
दुनिया भर में सुपर लग्जरी और सुपर स्पोर्ट कारों को पेश करने वाली जर्मनी की कार कंपनी लैम्बोर्गिनी ने दुनिया की सबसे मंहगी कार पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार लैम्बोर्गिनी वेनेनो रोडस्टर दुनिया की सबसे महंगी कार है। कंपनी ने इस स्पोर्ट कार में 6.5 लीटर की क्षमता का बेहतरीन वी 12 इंजन प्रयोग किया है, जो कि कार को 750 बीएचपी की शक्ति प्रदान करता है। लैम्बोर्गिनी वेनेनो रोडस्टर 2.9 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।
एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी तक जाएगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर,मासिक किराए पर भी उपलब्ध
Mercedes-Maybach Exelero की भी दुनिया में सिर्फ एक ही यूनिट मौजूद है जिसकी कीमत 55.65 करोड़ रुपये है।
Rolls Royce Sweptail की कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से 90.4 करोड़ रुपये है। बता दें, इस कार को 2017 में दुनिया की सबसे महंगी कार का खिताब मिला था।